Advertisement
trendingNow1528430

स्टालिन बोले, Exit Poll के नतीजे नहीं, 23 मई को आने वाले रिजल्ट की है परवाह

स्टालिन ने कहा कि तीन दिनों के समय में लोगों का जनादेश आ जाएगा और हम उसका इंतजार कर रहे हैं. पार्टी एग्जिट पोल नतीजों की परवाह नहीं कर रही चाहे यह सकारात्मक हो या नकारात्मक.

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की फाइल फोटो
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की फाइल फोटो

चेन्नई: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने सोमवार (20 मई) को कहा कि उनकी पार्टी एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है चाहे यह सकारात्मक हो या नकारात्मक. स्टालिन ने यहां मीडिया से कहा कि तीन दिनों के समय में लोगों का जनादेश आ जाएगा और हम उसका इंतजार कर रहे हैं. पार्टी एग्जिट पोल नतीजों की परवाह नहीं कर रही चाहे यह सकारात्मक हो या नकारात्मक.

रविवार को लोकसभा चुनाव की समाप्ति के बाद कई एजेंसियों द्वारा करवाए गए एग्जिट पोल, पोल्स में द्रमुक को तमिलनाडु में अच्छी संख्या में जीत दर्ज करते दिखाया गया है. यह पूछे जाने पर कि क्या द्रमुक केंद्र में आने वाले किसी भी गठबंधन का हिस्सा होगी, इस पर स्टालिन ने कहा कि वोटों की गिनती के बाद 23 मई को इस पर बात करूंगा.

लाइव टीवी देखें

Add Zee News as a Preferred Source

बकौल स्टालिन, चुनाव नतीजों के बारे में 23 मई की शाम को ही पता चलेगा और उसके बाद ही राजनीतिक पार्टियों की बैठक उपयोगी होगी.

TAGS

Trending news