युवाओं का इंतजार हुआ खत्म, UP लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित, ये रहा चेक करने का आसान तरीका
Advertisement
trendingNow11678280

युवाओं का इंतजार हुआ खत्म, UP लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित, ये रहा चेक करने का आसान तरीका

UP Lekhpal Result 2022 Out: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए खुशखबरी हैं, जो बड़ी बेसब्री से यूपी राज्यसेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के नतीजों का इंतजार कर रहे थे. यूपीएसएसएससी ने लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं.  

युवाओं का इंतजार हुआ खत्म, UP लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित, ये रहा चेक करने का आसान तरीका

UP Lekhpal Result 2022 Out: ऐसे युवाओं के लिए खुशखबरी हैं, जो यूपी राज्यसेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे. कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म करते हुए उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन कमीशन ने लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के नतीजों की घोषणा कर दी है. यूपी राज्यसेवा लेखपाल मुख्य परीक्षा 2022 के नतीजे जारी करने के साथ ही कमीशन ने कट-ऑफ मार्क्स भी रिलीज कर दिए हैं. 

आधिकारिक वेबसाइट
ऐसे अभ्यर्थी जो यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल हुएथे, वे कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाकर परीक्षा परिणाम और चयनित कैंडिडेट्स की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. अभ्यर्थी यहां से रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं. रिजल्ट से संबंधित कोई भी जानकारी हासिल करने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें. 

इतने कैंडिडेट्स ने हासिल की सफलता
यूपीएसएसएससी लेखपाल भर्ती परीक्षा में कुल 27,455 कैंडिडेट्स चयनित हुए थे. इन कैंडिडेट्स के लिए लेखपाल मुख्य भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 31 जुलाई को हुआ था, जिसके रिजल्ट अब उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन कमीशन ने घोषित किए हैं. कैंडिडेट्स के फाइनल सिलेक्शन के लिए अभी और चरणों का आयोजन किया जाएगा. 

बता दें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन कमीशन कुल 8,085 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है. ये राजस्व लेखपाल की रिक्तियां यूपी बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, लखनऊ ने निकाले हैं.

यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 कट-ऑफ मार्क्स
जनरल 75.75
एससी 73.75
एसटी        66.50
ओबीसी 75.75
ईडब्ल्यूएस 75.75

रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

ये रहा रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने का तरीका
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर 'Result' लिंक पर क्लिक करें.
नए पेज पर 'Click here to View Rajasva Lekhpal Mains Examination (PET-2021)/02.' लिंक पर क्लिक करें.
अब जो पेज दिखाई दे उस पर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट कर दें.
अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट नजर जाएंगे.
नतीजे चेक करके डाउनलोड कर लें.

Trending news