पिंकी का लिंग निर्धारण जांच सम्पन्न
Advertisement
trendingNow122515

पिंकी का लिंग निर्धारण जांच सम्पन्न

बलात्कार और पुरुष होने की आरोपी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट पिंकी प्रमाणिक का मंगलवार को लिंग निर्धारण परीक्षण किया गया। पिंकी को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

कोलकाता : बलात्कार और पुरुष होने की आरोपी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली एथलीट पिंकी प्रमाणिक का मंगलवार को लिंग निर्धारण परीक्षण किया गया। पिंकी को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
बिधाननगर (उत्तरी 24 परगना) के पुलिस आयुक्त राजीब कुमार ने कहा, पिंकी का मंगलवार को लिंग निर्धारण परीक्षण किया गया। यह परीक्षण एक सरकारी अस्पताल में किया गया। इस काम के लिए सात सदस्यीय टीम गठित की गई थी।
पिंकी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था और शुक्रवार को अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायाकि हिरासत में भेज दिया था।
पिंकी की लिव-इन पार्टनर ने आरोप लगाया था कि वह पुरुष है और उसने उसके साथ बलात्कार किया है। इस विधवा के मुताबिक पिंकी ने उसे शारीरिक यातना भी दी है।
पुलिस ने कहा कि इससे पहले दो बार यौन पहचान परीक्षण कराने से इंकार कर चुकी पिंकी सोमवार को इस परीक्षण के लिए सहर्ष तैयार हो गई थी।
पिंकी ने पूरे मामले में खुद को निर्दोष करार दिया है और कहा है कि उसके खिलाफ षड़यंत्र किया जा रहा है। इन सबसे बेपरवाह पूर्व रेलवे ने रविवार को पिंकी को टिकट कलेक्टर पद से निलम्बित कर दिया था। (एजेंसी)

Trending news