तालिबान से लड़ने वाली लड़की हमले में घायल
Advertisement
trendingNow132953

तालिबान से लड़ने वाली लड़की हमले में घायल

तालिबान के पूर्व गढ़ स्वात में शांति की पक्षधर के तौर पर उभरी 14 साल की एक पाकिस्तानी लड़की मंगलवार को पश्चिमोत्तर प्रांत में अपनी कार पर एक संदिग्ध उग्रवादी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस्लामाबाद : तालिबान के पूर्व गढ़ स्वात में शांति की पक्षधर के तौर पर उभरी 14 साल की एक पाकिस्तानी लड़की मंगलवार को पश्चिमोत्तर प्रांत में अपनी कार पर एक संदिग्ध उग्रवादी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई।
पाकिस्तान का पहला ‘युवाओं के लिए राष्ट्रीय शांति पुरस्कार’ हासिल करने वाली मलाला युसुफजई को कम से कम दो गोलियां लगीं। उसे इस्लामाबाद से 160 किमी दूर स्वात में अपनी कार से जाते समय उग्रवादी ने गोली मारी थी।
युसुफजई के स्कूल के बाहर हुई इस घटना में दो बच्चे भी घायल हो गए।
टीवी समाचार चैनलों की खबर में कहा गया है कि युसुफजई को सैदू शरीफ शहर के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। अस्पताल के आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
जिस समय हमला हुआ उस समय लड़कियां सरकारी कर्मचारियों के विरोध के चलते समय से पहले स्कूल बंद होने के कारण बाहर निकल रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंदूकधारी ने लोगों से युसुफजई के बारे मे पूछा और फिर उसकी कार पर गोली चलाई। अब तक किसी भी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। (एजेंसी)

Trending news