वास्तविक लोकतंत्र हासिल करने के लिए सहयोग जरूरी : सू ची
Advertisement
trendingNow131346

वास्तविक लोकतंत्र हासिल करने के लिए सहयोग जरूरी : सू ची

म्यांमार के लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची ने कहा है कि पूर्व सैन्य शासित देश में वास्तविक लोकतंत्र हासिल करने के लिए साथ-साथ काम करना जरूरी है।

संयुक्त राष्ट्र : म्यांमार के लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची ने कहा है कि पूर्व सैन्य शासित देश में वास्तविक लोकतंत्र हासिल करने के लिए साथ-साथ काम करना जरूरी है।
पिछले चार दशक में संयुक्त राष्ट्र की अपनी पहली यात्रा के दौरान सू ची से यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि म्यांमार के राष्ट्रपति थेन सेन सुधार के पथ पर हैं।
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सू ची ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हमें किसी शख्सियत के बारे में ऐसा सोचना चाहिए। मुझे लगता है कि हमें साझा लक्ष्य के बारे में सोचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि हम सभी बर्मा में वास्तविक लोकतंत्र हासिल करना चाहते हैं तो हमें एक साथ काम करना सीखना होगा और शख्सियतों के प्रभाव के बारे में नहीं सोचना होगा। (एजेंसी)

Trending news