दिल्ली में हल्की बौछारों से फिर लौटी ठंड
Advertisement

दिल्ली में हल्की बौछारों से फिर लौटी ठंड

कुछ दिनों तक खुशनुमा मौसम रहने के बाद राजधानी में आज हल्की बौछारों और सर्द हवाओं के चलते ठंड फिर लौट गयी।

नई दिल्ली : कुछ दिनों तक खुशनुमा मौसम रहने के बाद राजधानी में आज हल्की बौछारों और सर्द हवाओं के चलते ठंड फिर लौट गयी।
आज का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस और कल के न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले अधिक है।
दिल्ली शहर में आज हल्की बौछार हुयी है। कल का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। (एजेंसी )

Trending news