20 साल की लड़की के साथ विवाह बंधन में बंधे शोएब अख्‍तर
Advertisement

20 साल की लड़की के साथ विवाह बंधन में बंधे शोएब अख्‍तर

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खबर पख्तूनखवा प्रांत के हरिपुर की रहने वाली 20 वर्षीय लड़की के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार अख्तर ने रूबाब से हरिपुर में बुधवार को निकाह किया।

20 साल की लड़की के साथ विवाह बंधन में बंधे शोएब अख्‍तर

कराची : पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खबर पख्तूनखवा प्रांत के हरिपुर की रहने वाली 20 वर्षीय लड़की के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार अख्तर ने रूबाब से हरिपुर में बुधवार को निकाह किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हक मेहर की रकम पांच लाख रुपये अदा की गई। इस निकाह समारोह में अख्तर के माता पिता भी उपस्थित थे। अख्तर ने पहले इन रिपोर्टों का खंडन किया था कि वह उस लड़की से शादी करने वाले हैं जो उनके माता पिता की पसंद है। अख्तर अभी 38 साल के हैं। उनके करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि यह तेज गेंदबाज और उनका परिवार 12 जून को लड़की के घर गया था जहां दोनों परिवारों ने निकाह की तारीख तय की थी। 

Trending news