Advertisement
trendingNow1526770

दहशत फैलाने के लिए धारदार हथियार के साथ TIK-TOK पर बनाया था VIDEO, पुलिस ने किया अरेस्ट

हाथ में घातक हथियार लेकर मराठी गाने की धुन के साथ टिक टॉक वीडियो बनाने वाले शख्स का नाम दीपक आबा दाखले है. युवक के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. 

आरोपी अब अपनी करनी पर पछता रहा है.
आरोपी अब अपनी करनी पर पछता रहा है.

पुणे, (कैलाश पुरी): टिक टॉक वीडियो का क्रेज आजकल युवाओं में काफी बढ़ गया है. पुणे में टिक टॉक पर एक युवक को हथियार के साथ वीडियो बनाना महंगा पड़ा. मामला शहर से सटे पिंपरी चिंचवाड़ का है. पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है.  

दरअसल, हाथ में घातक हथियार लेकर मराठी गाने की धुन के साथ टिक टॉक वीडियो बनाने वाले शख्स का नाम दीपक आबा दाखले है. जानकारी के मुताबिक. इलाके में अपनी रुतबा और लोगों के बीच दहशत पैंदा करने के लिए आरोपी ने ये वीडियो बनाया था. अब आरोपी अपनी करनी पर पछता रहा है. 

लाइव टीवी देखें

Add Zee News as a Preferred Source

इस शख्स नें मराठी लावणी पर धारदार हथियार के साथ वीडियो टिक टॉक पर अपलोड किया था, जिसका संज्ञान पुलिस ने लिया और उसे आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ये वीडियो इलाके में दहशत फैलाने के लिए किया था. 

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आरोपी का इस वीडियो को बनाने के पीछे और क्या इरादा था. पिंपरी चिंचवाड़ की ये घटना उन लोगों के लिए एक बड़ी सीख है, जो बिना सोचे समझे वीडियो बनाकर अपलोड कर देते हैं. 

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news