Cyclone Remal: चक्रवाती तूफान रेमल ने 135KM की रफ्तार से मचाया तांडव, भारी बारिश के बाद गिरे पेड़; उखड़े बिजली के खंभे

Written BySumit Rai
Published: May 27, 2024, 07:56 AM IST|Updated: May 27, 2024, 09:18 AM IST

Cyclone Remal effects Live Updates: चक्रवात तूफान रेमल बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के बीच तट से टकरा गया है. मौसम विभाग (IMD) ने मेघालय के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, कोलकाता में रेमल का असर देखा जा रहा है, जहां लगातार तेज़ हवाओं के साथ भारी तबाही होने की आशंका जताई गई है. लैंडफॉल के के दौरान हवा की रफ्तार 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जो 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. इसके बाद चक्रवाती तूफान का तांडव देखने को मिला है और जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं. कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ गए हैं तो कई लोगों के घरों की छत उड़ गईं.

cyclone remal landfall1/5

12.30 बजे लैंडफॉल

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात साढ़े आठ बजे रेमल के पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसका केंद्र समुद्र तट से लगभग 30 किमी दूर था. यह प्रक्रिया लगभग चार घंटे तक चली और समुद्र तट से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान कमजोर पड़ गया है. कमजोर साइक्लोन होने की वजह से ज्यादा नुकसान होने की आशंका नहीं है. हालांकि, कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से थोड़ी परेशानी हो रही है.

remal 135 kmph wind2/5

135 की रफ्तार से रेमल का तांडव

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान रेमल के लैंडफॉल के दौरान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के आसपास 110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चल रही थी, जो 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच गई.

cyclone remal effect3/5

बिजली के खंभे उखड़े और गिरे पेड़

मौसम विभाग ने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान 'रेमल' के दस्तक देने की प्रक्रिया सागर द्वीप और खेपुपारा के बीच पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निकटवर्ती तटों पर शुरू हुई. इसके बाद सागर द्वीप, दक्षिण 24 परगना में कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिसे हटाने का काम किया जा रहा है. इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए.

remal demolished houses4/5

रेमल ने कमजोर घरों को किया धवस्त

135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तांडव मचाते हुए चक्रवाती तूफान 'रेमल' ने कई जगहों पर कमजोर घरों को ध्वस्त कर दिया. उत्तर और दक्षिण 24 परगना के अलावा पूर्वी मिदनापुर जिलें में सबसे ज्यादा असर दिखा, जहां कई घरों की छतें उड़ गईं. चक्रवात के चलते बंगाल के तटीय इलाकों से करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में भेजा गया है.

remal kolkata rainfall5/5

कोलकाता में सड़कों पर भरा पानी

चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी तेज हवा चलने के साथ ही भारी बारिश हो रही है. इस वजह से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है.