
सुमित राय को न्यूज़ मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है और टीम लीडरशिप, क्वालिटी एश्योरेंस और कंटेंट एडिटिंग में स्पेशलिटी है. सुमित राय वर्तमान में Zee News के Madhya Pradesh-Chhattisgarh टीम को लीड कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग, राजनीति, हाइपरलोकल, क्राइम और अन्य मुद्दों को लेकर खबरों के अलावा एक्सप्लेनर और ओपिनियन लिखते हैं. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की मास्टर डिग्री के बाद साल 2013 में राजस्थान पत्रिका न्यूज वेबसाइट से करियर की शुरुआत की. इसके बाद दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी की न्यूज़ वेबसाइट में काम किया. साल 2021 से ज़ी न्यूज़ में सफ़र जारी है. सुमित राय को जुलाई 2021 में ज़ी न्यूज़ में 5 मिलियन मंथली यूनिक यूज़र्स के लिए वेल डन कार्ड मिला. लोकमत न्यूज़ हिंदी की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे और वेबसाइट पर 0 से 15 मिलियन मंथली यूनिक यूज़र्स तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. लोकमत न्यूज़ के लिए प्रो कबड्डी लीग 2019 को कवर किया और इवेंट से 1 मिलियन पेज व्यूज़ हासिल किए. प्रो कबड्डी के दौरान कबड्डी खिलाड़ी नवीन कुमार, विशाल माने और जोगिंदर नरवाल का इंटरव्यू लिया, जिनको वेबसाइट और यूट्यूब पर अच्छे व्यूज मिले. लोकमत न्यूज़ के लिए भोजपुरी बोली में वीडियो बनाए और YouTube पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल किए. मई 2017 से सितंबर 2017 तक दैनिक भास्कर में 15 मिलियन मंथली पेज व्यूज़ का टारगेट हासिल किया. सुमित राय खबरें लिखने और पढ़ने के अलावा समय निकालकर घूमने का शौक है. खाना बनाने और खाने में मजा आता है. सुमित को अक्सर नई-नई डिश ट्राई करने में मजा आता है. सुमित राय से आप sumit2.kumar@zeemedia.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं.
Thank you

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.