Friday Puja: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की नहीं इन देवता की पूजा भी बनाती है धनवान, पैसों से हमेशा लबालब भरी रहेगी तिजोरी
Advertisement
trendingNow12261194

Friday Puja: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की नहीं इन देवता की पूजा भी बनाती है धनवान, पैसों से हमेशा लबालब भरी रहेगी तिजोरी

Kuber Chalisa Benefits: जीवन में पैसों की तंगी से परेशान हैं या फिर घर में सुख-समृद्धि की कमी है, तो नियमित रूप से धन के देवता कुबेर देव की पूजा करने से लाभ होगा. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ धन कुबेर की पूजा का दिन होता है. कुबेर चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर होती हैं. 

 

kuber dev puja niyam

Kuber Dev Ki Puja Vidhi: ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी को धन की देवी के नाम से जाना जाता है. वहीं कुबेर धन के देवता हैं. शास्त्रों में धन के देवता कुबेर देव को मां लक्ष्मी और शिव के लिए बेहद खास माना गया है. अगर दिन-रात मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है और धन की तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो घर में नियमित रुप से कुबेर देव की पूजा अर्चना करें. इससे घर में कभी भी व्यक्ति को धन की कमी नहीं होती.  

व्यक्ति को जीवन में सुख-सुविधाओं के साथ धन की प्राप्ति होने लगती है. इसके नियमित जाप से आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है. घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. शुक्रवार के दिन से शुरू करते हुए कुबेर देव की पूजा अर्चना करने के बाद कुबेर चालीसा का पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इससे कुबेर देव की कृपा बनी रहती है. जानें कुबेर चालीसा का पाठ  

दोहा

जैसे अटल हिमालय और जैसे अडिग सुमेर.
ऐसे ही स्वर्ग द्वार पै,अविचल खड़े कुबेर..
विघ्न हरण मंगल करण,सुनो शरणागत की टेर.
भक्त हेतु वितरण करो, धन माया के ढ़ेर..

Dream Meaning: सपने में दिख जाए ये एक चीज को समझ लें होने वाला है बड़ा नुकसान, कर्ज लेने की आ सकती है नौबत
 

कुबरे देव की चालीसा का पाठ (Kuber Chalisa) 

जै जै जै श्री कुबेर भण्डारी। धन माया के तुम अधिकारी॥
तप तेज पुंज निर्भय भय हारी। पवन वेग सम सम तनु बलधारी॥

स्वर्ग द्वार की करें पहरे दारी। सेवक इंद्र देव के आज्ञाकारी॥
यक्ष यक्षणी की है सेना भारी। सेनापति बने युद्ध में धनुधारी॥

महा योद्धा बन शस्त्र धारैं। युद्ध करैं शत्रु को मारैं॥
सदा विजयी कभी ना हारैं। भगत जनों के संकट टारैं॥

प्रपितामह हैं स्वयं विधाता। पुलिस्ता वंश के जन्म विख्याता॥
विश्रवा पिता इडविडा जी माता। विभीषण भगत आपके भ्राता॥

शिव चरणों में जब ध्यान लगाया। घोर तपस्या करी तन को सुखाया॥
शिव वरदान मिले देवत्य पाया। अमृत पान करी अमर हुई काया॥

धर्म ध्वजा सदा लिए हाथ में। देवी देवता सब फिरैं साथ में॥
पीताम्बर वस्त्र पहने गात में। बल शक्ति पूरी यक्ष जात में॥

स्वर्ण सिंहासन आप विराजैं। त्रिशूल गदा हाथ में साजैं॥
शंख मृदंग नगारे बाजैं। गंधर्व राग मधुर स्वर गाजैं॥

Rashifal: पैसों के मामले में संभलकर चलें ये राशि के लोग, हिसाब बिगाड़ सकती है फिजूलखर्ची, पढ़ें आज का राशिफल
 

चौंसठ योगनी मंगल गावैं। ऋद्धि सिद्धि नित भोग लगावैं॥
दास दासनी सिर छत्र फिरावैं। यक्ष यक्षणी मिल चंवर ढूलावैं॥

ऋषियों में जैसे परशुराम बली हैं। देवन्ह में जैसे हनुमान बली हैं॥
पुरुषों में जैसे भीम बली हैं। यक्षों में ऐसे ही कुबेर बली हैं॥

भगतों में जैसे प्रहलाद बड़े हैं। पक्षियों में जैसे गरुड़ बड़े हैं॥
नागों में जैसे शेष बड़े हैं। वैसे ही भगत कुबेर बड़े हैं॥

कांधे धनुष हाथ में भाला। गले फूलों की पहनी माला॥
स्वर्ण मुकुट अरु देह विशाला। दूर दूर तक होए उजाला॥

कुबेर देव को जो मन में धारे। सदा विजय हो कभी न हारे।।
बिगड़े काम बन जाएं सारे। अन्न धन के रहें भरे भण्डारे॥

कुबेर गरीब को आप उभारैं। कुबेर कर्ज को शीघ्र उतारैं॥
कुबेर भगत के संकट टारैं। कुबेर शत्रु को क्षण में मारैं॥

शीघ्र धनी जो होना चाहे। क्युं नहीं यक्ष कुबेर मनाएं॥
यह पाठ जो पढ़े पढ़ाएं। दिन दुगना व्यापार बढ़ाएं॥

भूत प्रेत को कुबेर भगावैं। अड़े काम को कुबेर बनावैं॥
रोग शोक को कुबेर नशावैं। कलंक कोढ़ को कुबेर हटावैं॥

कुबेर चढ़े को और चढ़ा दें। कुबेर गिरे को पुन: उठा दें॥
कुबेर भाग्य को तुरंत जगा दें। कुबेर भूले को राह बता दें॥

प्यासे की प्यास कुबेर बुझा दें। भूखे की भूख कुबेर मिटा दें॥
रोगी का रोग कुबेर घटा दें। दुखिया का दुख कुबेर छुटा दें॥

बांझ की गोद कुबेर भरा दें। कारोबार को कुबेर बढ़ा दें॥
कारागार से कुबेर छुड़ा दें। चोर ठगों से कुबेर बचा दें॥

कोर्ट केस में कुबेर जितावैं। जो कुबेर को मन में ध्यावैं॥
चुनाव में जीत कुबेर करावैं। मंत्री पद पर कुबेर बिठावैं॥

पाठ करे जो नित मन लाई। उसकी कला हो सदा सवाई॥
जिसपे प्रसन्न कुबेर की माई। उसका जीवन चले सुखदाई॥

जो कुबेर का पाठ करावैं। उसका बेड़ा पार लगावैं॥
उजड़े घर को पुन: बसावैं। शत्रु को भी मित्र बनावैं॥

सहस्त्र पुस्तक जो दान कराई। सब सुख भोद पदार्थ पाई।।
प्राण त्याग कर स्वर्ग में जाई। मानस परिवार कुबेर कीर्ति गाई॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Trending news