Advertisement
trendingNow1488078

मकर संक्रांति 2019: जानें क्यों मनाते हैं संक्रांति, क्या हैं इसके मायने ?

मकर संक्रांति को तमिलनाडु में पोंगल के रूप में मनाया जाता है तो, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में इसे केवल 'संक्रांति' कहते हैं

Trending Photos

ऐसी भी मान्यता है कि सूर्य के उत्तरायण में होने का अर्थ मोक्ष का द्वार खुलना है.(फाइल फोटो)
ऐसी भी मान्यता है कि सूर्य के उत्तरायण में होने का अर्थ मोक्ष का द्वार खुलना है.(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: मकर संक्रांति हिंदू संस्कृति का एक प्रमुख पर्व है जो जनवरी महीने की 14 तारीख को मनाया जाता है. देश के हर कोने में इसे किसी न किसी रूप में जरूर मनाया जाता है. मकर संक्रांति को तमिलनाडु में पोंगल के रूप में मनाया जाता है तो, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में इसे केवल 'संक्रांति' कहते हैं. बता दें पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है. बता दें मकर राशि में सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अंतिम तीन चरण, श्रवण नक्षत्र के चारों चरण और धनिष्ठा नक्षत्र के दो चरणों में भ्रमण करते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उत्तरायण के सूर्य के 6 माहों में देवताओं का एक दिन पूर्ण होता है. ऐसी भी मान्यता है कि सूर्य के उत्तरायण में होने का अर्थ मोक्ष के द्वार खुलना है. महाभारत में भी दिखाया गया है कि भीष्म पितामह शरीर से क्षत-विक्षत होने के बावजूद मृत्यु शैया पर लेटकर प्राण त्यागने के लिए सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश का इंतजार कर रहे थे.

  1. कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में इसे केवल 'संक्रांति' कहते हैं
  2. सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के कारण इसे मकर संक्रांति कहते हैं.
  3. मकर संक्राति उत्तरायण काल का प्रारंभिक दिन है

मकर संक्रांति 2019 पर बन रहा ये खास योग, इस मंत्र का जाप करें सूर्य देव को प्रसन्न

संक्रांति के दिन होता है सूर्य का उत्तरायण
बता दें सूर्य 6 माह दक्षिणायन और 6 माह उत्तरायण में भ्रमण करता है. सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश के कारण इसे मकर संक्रांति कहते हैं. मकर संक्राति उत्तरायण काल का प्रारंभिक दिन है इसलिए इस दिन किया गया दान, पुण्य, अक्षय फलदायी होता है. मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश का सूचक है.

Add Zee News as a Preferred Source

12 से 16 जनवरी के बीच रेलवे चलाएगा मकर संक्रांति स्पेशल ट्रेनें

व्रत विधि
संक्रांति व्रत की विधि के अनुसार स्नान के बाद अक्षत का अष्टदल कमल बनाकर सूर्य की प्रतिमा या तस्वीर की स्थापना कर पूजन करना चाहिए. यह व्रत निराहार, साहार यथाशक्ति किया जा सकता है, जिससे पापों का क्षय हो जाता है और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है. संक्रांति पर देवों और पितरों को कम से कम तिलदान अवश्य करना चाहिए. सूर्य को साक्षी रखकर यह दान किया जाता है, जो अनेक जन्मों तक सूर्यदेव दान देने वाले को लौटाते रहते हैं.

Video: मेचुका फेस्टिवल के लिए अरुणाचल प्रदेश पहुंचे सलमान खान, पहाड़ों में यूं चलाई साइकिल

इसके लिए तीन पात्रों में भोजन रखकर- श्याम, रुद्र एवं धर्मश् के निमित्त दान दिया जाता है. अपनी सामर्थ्य के अनुरूप दान करना चाहिए. उत्तरायण काल को प्राचीन ऋषि मुनियों ने पराविद्याओं, जप, तप, सिद्धि प्राप्त करने के लिए महत्त्वपूर्ण माना है. इस अयण में नूतन गृह प्रवेश, दीक्षा ग्रहण, देवता, बाग, कुआँ, बाबडी, तालाब आदि की प्रतिष्ठा, विवाह, चूडाकर्म और यज्ञोपवीत संस्कार करना शुभ माना जाता है. 

सौ गुना बढ़कर मिलता है दान
शास्त्रों के अनुसार, दक्षिणायन को देवताओं की रात्रि यानि नकारात्मकता का प्रतीक और उत्तरायण को देवताओं का दिन अर्थात सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है. इसीलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व है. धारणा है कि इस अवसर पर दिया गया दान सौ गुना बढ़कर पुन: प्राप्त होता है.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news