Surya Grahan 2022 Timing: अपने शहर में आज इतने बजे देख सकेंगे सूर्य ग्रहण, शुरू हो चुका है सूतक काल
Advertisement
trendingNow11409547

Surya Grahan 2022 Timing: अपने शहर में आज इतने बजे देख सकेंगे सूर्य ग्रहण, शुरू हो चुका है सूतक काल

Surya Grahan 2022: आज यानी 25 अक्टूबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगना है. यह ग्रहण आज शाम को होगा और भारत में करीब सवा घंटे तक चलेगा. इससे पहले सुबह 4 बजकर 22 मिनट से सूतक (Sootak Kaal 2022 Timing) शुरू हो गया.

Surya Grahan 2022 Timing: अपने शहर में आज इतने बजे देख सकेंगे सूर्य ग्रहण, शुरू हो चुका है सूतक काल

Sootak Kaal 2022 Timing: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) आज यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. भारत में सूर्य ग्रहण का समय शाम 4 बजकर 22 मिनट से शाम 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. सबसे पहले श्रीनगर में यह ग्रहण दिखाई देगा. वहां पर शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 41 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा. इससे पहले सुबह 4 बजकर 22 मिनट से सूतक (Sootak Kaal 2022 Timing) शुरू हो गया. आइए जानते हैं कि आज सूर्य ग्रहण विभिन्न शहरों में कितने बजे दिखाई देगा.

देश में यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख. 

देश के इन हिस्सों में आंशिक रूप से दिखेगा ग्रहण

तमिलनाडु, कर्नाटक, मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल.

देश के इन हिस्सों में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

देश के पूर्वी भागों मसलन असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड. 

शहरों में सूर्य ग्रहण का समय

- सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) दिल्ली में 1 घंटा 14 मिनट के लिए दिखेगा. दिल्ली में शाम 04:28 से लेकर 05:42 तक दिखेगा.
- मुंबई में शाम 04:49 बजे से शाम 06:09 बजे तक सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है.
- कोलकाता में सूर्य ग्रहण शाम 4:42 बजे शुरू होगा और 12 मिनट तक दिखेगा. साईक्लोन की वजह से शायद नहीं भी दिख सकता है.
- चेन्नई में सूर्य ग्रहण का समय शाम 05:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक रहेगा.
- सूर्य ग्रहण रांची में 26 मिनट दिखेगा. रांची में शाम 4: 48: 04 बजे सूर्यग्रहण शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगा.
- पटना में सूर्य ग्रहण शाम 04:42 बजे से शाम 05:14 बजे तक रहेगा.

दुनिया के किन हिस्सों में दिखाई देगा ग्रहण

25 अक्तूबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) है. इसके बाद 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण यूरोप, उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका, मध्य और पश्चिमी एशिया, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा..

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें

Trending news