एक घंटे में 2 बार सेक्‍स करने से संतान की चाहत जल्‍द होगी पूरी!
Advertisement

एक घंटे में 2 बार सेक्‍स करने से संतान की चाहत जल्‍द होगी पूरी!

संतान जल्‍द चाहने वाले दंपति के लिए अब खुशखबरी है। यदि एक घंटे में 2 बार सेक्‍स करें तो पुरुष जल्द पिता बन सकते हैं। लंदन की नॉर्थ मिडिलसेक्स अस्पताल में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि एक घंटे में 2 बार सेक्‍स पुरुषों की प्रजनन क्षमता को तिगुना कर देता है।

एक घंटे में 2 बार सेक्‍स करने से संतान की चाहत जल्‍द होगी पूरी!

लंदन : संतान जल्‍द चाहने वाले दंपति के लिए अब खुशखबरी है। यदि एक घंटे में 2 बार सेक्‍स करें तो पुरुष जल्द पिता बन सकते हैं। लंदन की नॉर्थ मिडिलसेक्स अस्पताल में हुई एक रिसर्च में यह बात सामने आई है कि एक घंटे में 2 बार सेक्‍स पुरुषों की प्रजनन क्षमता को तिगुना कर देता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जब एक पुरुष स्‍पर्म का दूसरा सैंपल एक घंटे के अंदर देता है तो इनफर्टिलिटी ट्रीटमेंट की सफलता की दर कई गुना बढ़ जाती है। वैज्ञानिक मानते हैं कि यह निष्‍कर्ष उन दंपतियों के लिए भी लाभदायक होगा जो नेचुरल तरीके से संतान चाहते हैं।

इस अध्‍ययन के अनुसार, जब डाक्‍टरों ने पुरुष की ओर से एक घंटे के अंदर दिए गए स्‍पर्म के सेकेंड सैंपल का इस्‍तेमाल किया तो आईयूआई शोध में शामिल 15 महिलाएं तुरंत गर्भवती हो गईं।

स्टडी में 73 जोड़ों को शामिल किया गया जो कि इनफर्टिलिटी के इलाज के लिए हॉस्पिटल में आए थे। नेशनल इंस्टीच्यूट हैल्थ और केयर एक्सीलैंस के अनुसार एक घंटे में एक बार सेक्‍स करने वाले पुरुषों से सिर्फ 6 प्रतिशत ही महिलाएं गर्भवती हो पाती हैं जबकि 1 घंटे में 2 बार सैक्स से यह रेश्यो 20 प्रतिशत तक बढ़ गया।

Trending news