Nobel Prize 2022: केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज-2022 का ऐलान, इन तीन वैज्ञानिकों को इस काम के लिए मिला अवॉर्ड
Advertisement
trendingNow11381462

Nobel Prize 2022: केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज-2022 का ऐलान, इन तीन वैज्ञानिकों को इस काम के लिए मिला अवॉर्ड

Nobel Prize:  इस वर्ष यह सम्मान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया है. ये अवॉर्ड क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया है. 

Nobel Prize 2022: केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज-2022 का ऐलान, इन तीन वैज्ञानिकों को इस काम के लिए मिला अवॉर्ड

Nobel Prize in Chemistry 2022: रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार-2022 का ऐलान कर दिया गया है. इस वर्ष यह सम्मान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया है. ये अवॉर्ड क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया है.

इससे पहले मंगलवार को फिजिक्स के नोबेल प्राइज-2022 का ऐलान हुआ. स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित हो रहे नोबेल प्राइज वीक 2022 के दूसरे दिन फिजिक्स का नोबेल तीन वैज्ञानिकों को दिया गया. एलेन आस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटन जेलिंगर को ये अवॉर्ड दिया गया. ‘क्वांटम मेकैनिक्स’ के क्षेत्र में कार्य करने के लिए इन तीन वैज्ञानिकों को पुरस्कार दिया गया.

मेडिसिन के लिए किसे मिला अवॉर्ड?

वहीं, मानव के क्रमिक विकास पर शोध के लिए 2022 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार जर्मनी के लेपजिग स्थित मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट ऑफ इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी के स्वैंते पैबो को देने की घोषणा की गई है.  दूसरे शब्दों में, पैबो को आधुनिक मानव से मिलती-जुलती विलुप्त प्रजाति, निएंडरथल और डेनिसोवान्स के जीनोम के अनुक्रमण के लिए और इन खोजों से मानव के क्रमिक विकास में अनूठी अंतर्दृष्टि डालने के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया.

पैबो को प्राचीन डीएनए के क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है. यह एक ऐसा शोध क्षेत्र है जो ऐतिहासिक एवं प्राग-ऐतिहासिक अवशेषों को बरामद करने और उनके विश्लेषण से जुड़ा हुआ है. पैबो ने मेडिकल साइंस में पीएचडी की उपाधि 1980 के दशक की शुरूआत में स्वीडन की उप्पासला यूनिवर्सिटी से हासिल की थी. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

 

 

Trending news