MS Dhoni: एमएस धोनी ने अपने इस फैसले से किया सभी को हैरान, 2 साल के बाद एक-बार फिर कर ली वापसी
Advertisement
trendingNow11563669

MS Dhoni: एमएस धोनी ने अपने इस फैसले से किया सभी को हैरान, 2 साल के बाद एक-बार फिर कर ली वापसी

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 2 साल के बाद अपने फैंस को ये खुशी का मौका दिया है. जिसने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया है. 

Photo (Twitter)

MS Dhoni Latest Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) हमेशा फैंस के बीच छाए रहते हैं. उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. वह अब सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं. एमएस धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया की दुनिया से काफी दूर रहते हैं, लेकिन उन्होंने 2 साल के बाद कुछ ऐसा किया है, जिसने उनके फैंस को काफी हैरान कर दिया है. 

धोनी की 2 साल के बाद एक-बार फिर वापसी

दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 2 साल बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इतने लंबे समय के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने फैंस को हैरान कर दिया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने फार्म हाउस पर ट्रैक्टर चलाकर खेत जोत रहे हैं. धोनी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'कुछ नया सीखकर अच्छा लगा, लेकिन इसे पूरा करने में काफी समय भी लग गया.' एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इससे पहले 8 जनवरी 2021 को आखिरी पोस्ट किया था. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

आईपीएल 2023 में आएंगे नजर 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK ने चार बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है. वह आईपीएल 2023 में भी चेन्नई की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. आपको बता दें कि आईपीएल 2022 से पहले धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ थी, तब रवींद्र जडेजा ने कमान संभाली थी, लेकिन इसके बाद धोनी दोबारा CSK टीम के कप्तान बन गए थे. इस बार भी वह टीम की समान संभाल सकत हैं. 

ऐसा रहा एमएस धोनी का करियर

धोनी की अगर बात करें तो उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को आईसीसी के तीनों टाइटल जितवाए है और वह ऐसा करने वाले इकलौते कप्तान भी हैं. धोनी ने साल 2004 में 23 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. इसके बाद धोनी को सितंबर 2007 में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई. उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जितवाया था. 

भारत की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news