IPL 2020 Final: मुंबई इंडियंस बनी चैम्पियन तो लोगों ने की Memes की बरसात, बना डाले ऐसे Jokes
Advertisement

IPL 2020 Final: मुंबई इंडियंस बनी चैम्पियन तो लोगों ने की Memes की बरसात, बना डाले ऐसे Jokes

आईपीएल के खिताब पर मुंबई इंडियंस (MI) ने 5वीं बार किया कब्जा, जीत के बाद मुंबई के मेमेज ट्विटर पर हो रहे हैं वायरल 

मुंबई इंडियंस बना चैंपियन (फोटो-INSTA/mumbaiindians)

नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2020) के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ये खिताब अपने नाम किया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी पारी और गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन से मुंबई ने जीत हासिल की. मुंबई इंडियंस आईपीएल में पहली ऐसी टीम है जिसने ये ट्रॉफी 5वीं बार अपने नाम की है.

  1. मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार जीता आईपीएल का खिताब
  2. फाइनल में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया
  3. जीत के बाद मुंबई के मेमेज ट्विटर पर हो रहे हैं वायरल 

मुंबई इंडियंस की जीत से फैंस बेहद खुश है और ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. बस इतना ही नहीं यूजर्स ने ट्विटर पर एमआई की जीत के मेमेस बनाना शुरू कर दिए हैं. ट्विटर पर मुंबई के लिए बनाए मेमेज काफी वायरल हो रहे हैं.

 

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से धूल चटा दी है. इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने पांचवी बार आईपीएल  का खिताब अपने नाम किया है.

 

दिल्ली की तरफ से मिले 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा 68 और ईशान किशन नाबाद 33 रनों की धमाकेदार पारी के मदद से 18.4 ओवर में टारगेट हासिल कर इतिहास रच दिया. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के बाद मुंबई आईपीएल टाइटल डिफेंड करने वाली दूसरी टीम बनी है.  

मुंबई ने आईपीएल का खिताब 2013 में पहली बार अपने नाम किया था. जिसके बाद उसने 2015, 2017 और 2019 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं आईपीएल में पहली बार दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची थी और उसका यह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

Video-

Trending news