भारत को विश्व कप तक ले जा सकता है आईएसएल: मूल्डेर
Advertisement

भारत को विश्व कप तक ले जा सकता है आईएसएल: मूल्डेर

अलेजांद्रो डेल पियरो की जगह दिल्ली डायनामोस के कप्तान बनाये गए नीदरलैंड के फुटबालर हैंस मूल्डेर ने कहा कि इंडियन सुपर लीग के लगातार आयोजन से भारत का एक दिन विश्व कप खेलने का सपना पूरा हो सकता है।

नई दिल्ली : अलेजांद्रो डेल पियरो की जगह दिल्ली डायनामोस के कप्तान बनाये गए नीदरलैंड के फुटबालर हैंस मूल्डेर ने कहा कि इंडियन सुपर लीग के लगातार आयोजन से भारत का एक दिन विश्व कप खेलने का सपना पूरा हो सकता है।

मूल्डेर ने कहा कि सब कुछ संभव है। भारत एक दिन विश्व कप खेल सकता है। अगर अगले कुछ साल आईएसएल का आयोजन होता रहा तो इससे भारतीय फुटबाल को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जब हम यहां पहली बार आये तो हमारी टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों का स्तर उतना अच्छा नहीं था लेकिन अब उनमें काफी सुधार आया है। यदि दो तीन महीने में इतना सुधार आ सकता है तो कुछ साल में भारतीय फुटबाल का स्तर कितना बेहतर हो जाएगा।

Trending news