Khargone car accident: खरगोन जिले में अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया है. आउट ऑफ कंट्रोल हुई कार ने करीब 4 लोगों को कुचल दिया. जिसका वीडियो भी सामने आया है.
Khargone PDS Ration Scam News: खरगोन में राशन से जुड़ा बड़ा घोटाला सामने आया है. जहां 4300 ऐसे लोगों को दिल्ली से खाद्य मंत्रालय की ओर से नोटिस मिला है, जिनकी सलाना आय 6 लाख रुपए से अधिक है. इसके बावजूद भी सरकारी राशन का लाभ ले रहे थे.
Khargone News: खरगोन के महेश्वर में स्थित दत्त धाम में 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ा आयोजन किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि 17 साल बाद यहां भव्य आयोजन हो रहा है. इसमें शामिल होने मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात से भी श्रद्धालु सामने आ रहे हैं.
Khargone Principal Viral Video: खरगोन के प्राचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने छात्राओं से अभद्र और अमर्यादित तरीके से बातचीत की है. इसको लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया.
Shyam Sundar Parashar Maharaj Bhagwat Katha Khargone: खरगोन जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर वृंदावन से आए प्रसिद्ध पंडित श्याम सुंदर पारशर महाराज श्रीमद् भागवत कथा सुना रहे हैं. आसपास के 52 गांव के लोग कथा में शामिल हो रहे है. श्रीमद् भागवत कथा के साथ उपस्थित हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं को देश भक्ति के गीत से भी पंडित पराशर महाराज उत्साहित कर रहे हैं. पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेनाओं को पूरी ताकत मिले, यह प्रार्थना और आशीष दिए जा रहे है. साथ पंडित पाराशर ने जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा... वह भारत देश है मेरा पूरा गीत गाया तो पूरा पांडाल गीत के साथ गूंज उठा.
Barwah District Panchayat CEO Akash Singh: खरगोन के बड़वाह में जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह बैठक में एक पंचायत सचिव को सस्पेंड करने की धमकी दे दिए. इस धमकी से डरे सचिव की हालत खराब हो गई. जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Khargone Crime News: खरगोन में जादू-टोने के शक में एक भाई ने अपने सगे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. आरोपी भाई को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
Khargone Hanuman Mandir Chamatkar: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से चमत्कारी घटना सामने आ रही है. जहां हनुमान जी की मूर्ति का पलक झपकने का वीडियो सामने आया है. वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हनुमान जी की मूर्ति ने पलक झपकी है. यह चमत्कारी घटना बडवाह के ओखला गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर ओखलेश्वर धाम की बताई जा रही है. यहां नए वर्ष को लेकर पूजा अर्चना और भंडारे का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान एक श्रद्धालु के कैमरे में हनुमान जी के पलक झपकने का वीडियो रिकार्ड हो गया है. यह घटना मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई.
Famous Saint Siyaram Baba Story: आज हम आपको हनुमान जी के एक ऐसे चमत्कारी भक्त के बारे में बता रहे हैं, जो 1 पैर पर खड़े होकर 11 साल तक तप किए थे. ये बाबा अपने भक्तों से दान में सिर्फ 10 रुपये ही लेते थे.
khargone: खरगोन जिले में अतिवृष्टि की मार से परेशान किसान ने अपने ही खेत में खड़ी फसल में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि फसल की कटाई और फिर उसे निकालने का खर्चा अब किसानों के लिए उपज से ज्यादा पढ़ रहा है. इसलिए किसान ने खेत में ही फसल को जला दिया. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
Khargone: खरगोन जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक मरीज को कावड़ के सहारे ले जाते हुए दिख रहे हैं. मामला खरगोन जिले के महेश्वर तहसील के देवगढ गांव का बताया जा रहा है. जहां सड़क नहीं होने से एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई. ऐसे में कुछ लोगों ने लकड़ी को झूला बनाकर बुजुर्ग को अस्पताल तक पहुंचाया. लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त बुजुर्ग ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हालांकि इस वायरल वीडियो की Zee मीडिया पुष्टि नहीं करता, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है.
khargone: खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र के लोहारी में इंदिरा सागर परियोजना की पाइप लाइन फूट गई. जिससे यहां हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया वहीं पानी का फव्वारा करीब 100 फीट उंचाई तक उठ रहा था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पाइप लाइन से निकला पानी खेतों में भी घुस गया जिससे किसानों को भी नुकसान हुआ है. क्योंकि किसान अभी बोवनी करते जा रहे हैं. लेकिन पानी घुसने बीज खराब होगा.
khargone: खरगोन जिले के इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर भानबरड़ गांव के पास देर शाम सड़क पर खड़ी एक बोरिंग मशीन में अचानक आग लग गई. मशीन में आग लगने की वजह से सड़क पर लोगों का हुजूम लग गया, जिससे यहां पुलिस को बुलाना पड़ा. सनावद नगरपालिका की फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पाया. वहीं पुलिस ने इस दौरान लोगों को मौके से हटाया.
Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मामूली सी बात को लेकर दुकानदार और दंपति के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा की मारपीट और पथराव हो गया. घटना झिरन्या विकासखंड के ग्राम तेडगांव की है. यहां बाइक के पंचर बनाने के लेकर दंपति और दुकानदार के बीच विवाद हुआ. देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई. घटना का LIVE वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. इस घटना में कई लोगों को चोट भी आई है, जिनका इलाज जारी है.
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में खुदाई के बाद भगवान विष्णु की 9 प्रतिमाएं निकली हैं. पुरात्व विभाग के अनुसार ये 12वीं सदी की परमार कालीन मूर्तियां है. जैसे ही गांव वालों के इसके बारे में सूचना मिली तो लोगों की देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी.
Viral Video: मध्य प्रदेश के खरगोन में इंदिरा सागर बांध का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नर्मदा नहर में एक युवक छलांग लगाता नजर आ रहा है. छलांग लगाने के दौरान बनाया गया युवक का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि युवक तैरने का शौकीन था और उसने रील बनाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन भंवर में फंसने से उसकी मौत हो गई. साथ में आए दोस्त रस्सी के लिए आवाज लगाते रहे लेकिन जब तक रस्सी आती तब तक भंवर में फंसे युवक ने दम तोड़ दिया. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है. आप भी ये वीडियो देखें.
Khargone: आपने सोटीयों से पुरुषों की पिटाई के बाद महिलाओं का झूमकर खुशी से नाचते हुए नही देखा होगा. हां ये है खरगोन जिले के धुलकोट गांव में...यहां आदिवासी दरबार भिलाला समाज की वर्षों पुरानी परंपरा है. इस परंपरा का नाम है गुड़-तौड. ये होली के बाद सप्तमी को उत्सव के रूप में मनाई जाती है. समाज के हजारों लोग महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे, युवक और युवतियां सभी शामिल होते हैं. एक बड़े मैदान में 12 फीट के खंबे पर लाल कपड़े में गुड़ की पोटली बांधी जाती है. पुरुषों को मटकी फोड़ की तर्ज पर एक के ऊपर एक खड़े होकर खंबे से उस गुड़ बंधे लाल कपड़े की पोटली को खोलकर निकालना होता है.
Viral Video: खरगोन जिले के धूलकोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, क्योंकि इस वीडियो में पत्नियां अपने पतियों को डंटे से पीटती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि यह सब एक पुरानी 'गुड़-तोड़' परंपरा के तहत हो रहा है. दरअसल, आदिवासी दरबार भिलाला समाज सालों से यह परंपरा निभा रहा है. जहां एक एक बड़े मैदान में 12 फीट के खंबे पर लाल कपड़े में गुड़ की पोटली बांधी जाती है.
MP News: खरगोन जिले के टंट्या भील विश्वविद्यालय में फिलहाल छात्र कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं. छात्रों को एग्जाम की समस्या दिख रही है. क्योंकि 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन अभ तक एग्जाम की स्थिति क्लीयर नहीं हुई है.
Khargone News: देशभर में महाशिवरात्रि की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच खरगोन जिले के मंडलेश्वर में पुलिस को एक शिवलिंग हटाना भारी पड़ गया. जानिए पूरा मामला...
Khargone Video: खरगोन जिले के औद्योगिक क्षेत्र निमरानी के पास बांमदी रोड पर स्थित एशियन पेट्रो कंपनी में भीषण आग लग गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है और उसे एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. आग की सूचना मिलते ही बलकवाड़ा थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर और खलटाका चौकी प्रभारी रितेश तायड़े पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई. आग लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. जानकारी के मुताबिक मौके पर कलेक्टर, एसपी और एसडीएम के पहुंचने की भी संभावना बताई जा रही है.
Khargone Jaamghat Landslide: मध्यप्रदेश में बिगड़े मौसम का असर तो अभी भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रहा है. वहीं इस बीच खरगोन से इंदौर मार्ग पर जामघाट पर भूस्खलन हो गया है. जहां पहाड़ से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी, जिससे पूरा रोड ही बंद हो गया. गनीमत रही कि आवाजाही के दौरान भूस्खलन नहीं हुआ वरना बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि लोग जान-जोखिम में डालकर निकल रहे हैं. देखिए VIDEO