Prayagraj News: गाजियाबाद के किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मोहिउद्दीनपुर कनवानी गांव की लगभग 367 एकड़ भूमि अधिग्रहण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहत दी है. नए अधिग्रहण कानून के तहत किसानों को मुआवजे देने का आदेश दिया गया है. हाईकोर्ट ने कहा अगर जीडीए किसानों की जमीन चाहता तो नए कानून के तहत तीन माह में मुआवजा दे. हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि जीडीए को प्रभावितों को पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा 2013 के प्रावधानों के तहत देना होगा.
Hemant Katare Rape Case: भिंड जिले के अटेर से कांग्रेस विधायक और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ रेप केस की जांच फिर से की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भोपाल रेंज के डीआईजी की निगरानी में जांच कराने के आदेश दिए हैं. इसके बाद हेमंत कटारे कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है.
गुजरात के आणंद की सत्र अदालत ने मासूम बच्ची से रेप और हत्या के मामले में दोषी को 'दोहरी मौत की सजा' सुनाई है. इस अभूतपूर्व फैसले ने आम लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
Waqf Amendment Act: वक्फ संशोधन अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. इस पर आप नेता अमानतुल्लाह खान ने कहा, वक्फ का इस्तेमाल कई सालों से चल रहा है. हमें उम्मीद है कि हमें इस पर राहत मिलेगी. मैं दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहा हूं. दिल्ली में वक्फ की 1977 संपत्तियां हैं और उन सभी के लिए गजट नोटिफिकेशन है. सुनें और क्या बोले आप विधायक अमानतुल्लाह खान.
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में मुफ्त योजनाओं के प्रति अपनी नाराजगी जताई है. न्यायालय का मानना है कि मुफ्त सुविधाओं के कारण लोग काम करने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं. जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि दुर्भाग्यवश, मुफ्त की इन सुविधाओं के कारण लोग काम करने को तैयार नहीं हैं.
संभल पथराव घटना पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "हम कोर्ट का सम्मान करते हैं सर्वोच्च न्यायलय ने जो भी आदेश दिया है हम उसका सम्मान करेंगे और उस आधार पर काम करेंगे। हम किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। कानून-व्यवस्था को बनाए रखेंगे और निष्पक्ष जांच कराकर जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।"
संभल हिंसा पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, " संभल में जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था...हमें शांति चाहिए...किसी भी पक्ष को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। उन्हें अदालत के फैसले से सहमत होना चाहिए..."
Sambhal Jama Masjid News: संभल मामले पर बहुत बड़ा अपडेट सुप्रीम कोर्ट से आया है. जामा मस्जिद सर्वे के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. चंदौसी कोर्ट की अदालत के एक्शन पर रोक लगा दी है. जनवरी के पहले हफ्ते में होगी सुनवाई.
Chief Justice of India: जस्टिस एच आर खन्ना आपातकाल के दौरान एडीएम जबलपुर मामले में असहमतिपूर्ण फैसला लिखने के बाद 1976 में इस्तीफा देने के कारण चर्चा में रहे थे.
Yogi Adityanath on Akhilesh Yadav Video: बुलडोजर एक्शन को लेकर चल रही बयानबाजी पर एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कड़ा पलटवार कर दिया है. उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग क्या बुलडोजर चलवाएंगे. इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि सबके हाथ में बुलडोजर फिट नहीं बैठता है. सीएम योगी ने ये टिप्पणी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान की. वीडियो देखें
Shambhu Border News: सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है. कमेटी की अध्यक्षता पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज नवाब सिंह करेंगे. ये कमेटी किसानों से बातचीत कर उनकी मांग के हल की दिशा में काम करेगी. उन्हें बॉर्डर से हटने के लिए समझाएगी ताकि आने जाने वाले लोगों को दिक्कत न हो. कोर्ट ने किसानों की हिदायत दी कि को राजनीतिक दलों से दूर रहे. इस मुद्दे का सियासी रंग न दे.
K Kavitha Bail: सुप्रीम कोर्ट ने कथित शराब घोटाले मामले में नौ अगस्त को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जमानत दी थी. अब कोर्ट ने इस मामले में के कविता को जमानत दे दी है.
नीट यूजी पेपर लीक मामले में शुक्रवार, 2 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए साफ-साफ कह दिया कि परीक्षा दोबारा से आयोजित नहीं होगी, क्योंकि पेपर लीक सिस्टमेटिक ब्रीच नहीं है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को जमकर फटकार भी लगाया। अब कोर्ट के फैसले पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है।
Uttar Pradesh: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी बाबा यशवीर के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अभी मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेशों की की तपिश ख़त्म नहीं हुई थी कि फिर हिन्दू धर्मगुरु बाबा यशवीर ने हिन्दूस्तान के लोगों को बांटने और नुकसान पहुंचाने वाला बयान दे दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर नाम लिखाने के ऑर्डर पर रोक लगा दी थी, मगर बाबा अपनी जुबान पर रोक लगाने के लिए तैयार नहीं है और बहुसंख्यक आबादी को उकसाने का काम कर रहे हैं.
NEET 2024 Exam Date: आज सुप्रीम कोर्ट में NEET को लेकर दूसरी याचिका पर सुनवाई हुई. इसमें एनटीए ने कोर्ट से कहा वो नीट का एग्जाम दोबारा लेगा. ये सुनवाई छात्रों को मिले ग्रेस मार्क को लेकर की गई. NTA की तरफ से कहा गया कि 12 जून को हुई बैठक में छात्रों का डर दूर करने के लिए कुछ निर्णय किए गए हैं. आगे एनटीए ने स्पष्ट करते हुए कहा कि 1563 छात्रों के लिए 23 जून को दोबारा एग्जाम होगा, यानी 1563 ग्रेस मार्क वाले छात्रों को ही दोबारा एग्जाम देना होगा. वीडियो देखें
Supreme Court on NEET Re-Exam: NEET रिजल्ट के बाद दाखिल की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी. हम काउंसलिंग पर रोक नही लगाएंगे. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करके 2 हफ्ते में जवाब मांगा है. अब अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच नीट यूजी के मामले में सुनवाई कर रही है. वीडियो देखें
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज तिहाड़ जेल में सरेंडर करना है। जेल जाने से पहले अरविंद केजरीवाल दिल्ली के राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया। उसके बाद हनुमान मंदिर जाकर अरविंद केजरीवाल ने पूजा अर्चना की। बता दे कि 10 मई को सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली थी
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मेडिकल कंडीशन के आधार पर अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की थी । लेकिन सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने दो टूक शब्दों में तुरंत सुनवाई से इंकार कर दिया । केजरीवाल को अंतरिम जमानत क्यों बढ़वानी है । वोटिंग तो 1 जून को खत्म हो जाएगी । दो जून को उन्हें वापस जेल जाना है । क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सिर्फ चुनाव प्रचार का अधिकार इस्तेमाल करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी।
दिल्ली सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की 7 दिन जमानत बढ़ाने की अर्जी पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है। जस्टिस माहेश्वरी ने कहा कि चीफ जस्टिस इसपर फैसला लेंगे। बता दे कि अरविंद केजरीवाल ने इलाज के लिए जमानत बढ़ाने की मांग की थी। वही दूसरी तरफ पंजाब के जीरकपुर में केजरीवाल की रैली से पहले लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है।
पांचवे चरण का चुनाव प्रचार आज खत्म हो गया. एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी ADR की एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा है कि वोटिंग का डेटा 48 घंटे में ना दे पाने की क्या मजबूरी है? वोटिंग का डेटा उसी दिन अपलोड करने में क्या दिक्कत है? चीफ़ जस्टिस की बेंच ने चुनाव आयोग को 24 मई तक वक्त दिया है। ..वोटर टर्नआउट को लेकर ADR ने भी याचिका में वही अंदेशे रखे हैं जिन्हें विपक्ष पहले से हाईलाइट कर रहा है...कि ये वोटर टर्नआउट कहीं वोटों की हेराफेरी तो नहीं है ?
बात पते की : दिल्ली शराब घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंदिर जाकर दर्शन किया। दर्शन करने के बाद वह आम आदमी पार्टी दफ्तर पहुंचे। दफ्तर पहुंचकर केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस करके पीएम मोदी के ऊपर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी के ऊपर गंभीर आरोप लगते हुए उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी चुनाव जीत गए तो विपक्ष के सारे नेता जेल में होंगे।
Arvind Kejriwal Bail News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। सबसे पहले वो आज 11 बजे कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। इसके बाद वो प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आपको बता दें बीती शाम केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आए। कल ही दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। जेल से निकलते ही केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द वापस आएंगे। तिहाड़ जेल से बाहर निकलकर केजरीवाल ने कहा कि देश को तानाशाही के खिलाफ लड़ना है।