Bhopal Temple Theft Gang Busted: भोपाल देहात पुलिस ने मंदिरों और धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सूने मंदिरों को निशाना बनाकर दानपात्र, पूजा सामग्री और अन्य कीमती सामान चोरी करते थे.
Bhopal Murder Case: भोपाल में कथित खजाने के अंधविश्वास में पिता ने दो साथियों के साथ मिलकर नाबालिग बेटी की हत्या कर शव खेत में दफना दिया. हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
Twisha Sharma Death Case: भोपाल के कटारा हिल्स में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बंद घर में चोरी की कोशिश हुई. गश्त कर रही पुलिस ने चोरों को पकड़ा, लेकिन हाथापाई के बाद वे भाग गए. जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
Bhopal Car Accident: भोपाल में देर रात नशे में धुत युवकों ने सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया. कार ने कई लोगों, वाहनों और ठेलों को टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
Bhopal Crime News भोपाल में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में एंट्री मारकर इल्लीगल गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही तीन अन्य सदस्यों की भी पुलिस ने दबोचा है. सभी पर एक पुजारी का अपहरण कर उसे बंधा बनाकर पीटने और फिरौती मांगने का आरोप है.
Bhopal News: भोपाल के निशातपुरा थाना इलाके में एक खाली प्लॉट पर पानी की टंकी में एक बंद डिब्बे में एक महिला की लाश मिलने का मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिय है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका महिला का नाम सिया था और वे आरोपी की तीसरी पत्नी थी. प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला की हत्या उसके पति ने ही की है.
Bhopal News-भोपाल कलेक्ट्रेट में मंगलवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद गहरा गया. काजल ठाकुर पक्ष ने सुरैया हाजी पर हिंदू किन्नरों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने, गोमांस खिलाने और किन्नर जिहाद चलाने का गंभीर लगाया है. इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी हस्तक्षेप कर जांच की मांग की है. वहीं, इस मामले में सुरैया पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे गद्दी और इलाके का विवाद बताया है. उनका कहना है कि काजल ठाकुर और किन्नर अखाड़े के ऋषि अजय वर्चस्व की लड़ाई को हिंदू मुस्लिम का रंग दे रहे हैं.
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में 1500 रुपए के लिए अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना एमपी नगर थाना क्षेत्र की है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में पुलिस के भेष में बदमाश खुलेआम घूम कर रहे हैं. आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर एक फ्लैट में घुस गए, जहां चार युवकों के साथ मारपीट कर लूटपाट की. बाद में अपहरण कर युवकों को मिसरोद ले गए. इस मामले में हबीबगंज पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
Bhopal Honey Trap: भोपाल में ब्लैकमेलिंग से परेशान नगर निगम के एक कर्मचारी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. आरोप है कि एक महिला ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया. इस साजिश में 4 लोगों का गिरोह शामिल था, जिसका एक सदस्य खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बता कर मृतक को धमका रहा था.
Bhopal Irani Dera: भोपाल के निशातपुरा इलाके के ईरानी डेरा में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पहुंची पुलिसकर्मियों पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. जिसके जवाब में लाठीचार्ज कर पुलिस ने 10 महिलाओं समेत कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया.
Bhopal Firing Case: राजधानी भोपाल के एक रेस्टोरेंट में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को देख सनकी युवक बौखला गया. इसके बाद युवती को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और गोली चला दी. गोली युवती के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया.
House Party Scam:अगर आप न्यू ईयर पर या कहीं हाउस पार्टी करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. नहीं तो आपकी जेब भी खाली हो जाएगी और आपको कहीं पार्टी करने को भी नहीं मिलेगी. आप भी पार्टी प्लान करने से पहले यहां खबर जरूर पढ़ें...
Young Man Shot In Bhopal: भोपाल में बेखौफ बदमाशो ने ईंटखेड़ी क्षेत्र से परिवार के साथ लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की, जो युवक के पैर और पेट में लगी. बीच बचाव करने आई युवक की बहन और पत्नी पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया.
Bhopal Crime News:नर्मदापुरम में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाली मां और उसके नाबालिग बेटे को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों पिछले छह महीने से फरार चल रहे थे. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
Bhopal Firing Case: भोपाल के रंभा नगर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने कारोबारी सादिक खान पर घर में बैठते समय गोली चला दी. कंधे में गोली लगने से सादिक गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपी सलमान उर्फ नशा डेंजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था. आरोपी पर कई आपराधिक केस पहले से दर्ज हैं.
Bhopal Pubs Late Night: भोपाल में नाइट लाइफ का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बंसल वन स्थित आईबेरी पब में देर रात पार्टी के दौरान शराब के नशे में युवाओं ने 200 और 500 रुपये के नोटों की बारिश कर दी. नोट असली थे या नकली, इसको लेकर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. खास बात ये है कि लव जिहाद और ड्रग्स मामलों के बाद भी शहर के कई क्लब देर रात तक खुले रहने से पुलिस की सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी दबंगों को कानून का डर नहीं है. ताजा मामले से साफ पता चलता है कि दबंगों के हौसले कितने बुलंद है. दबंगों ने रंगदारी दिखाने के लिए एक महिला पर उबलता हुआ तेल डाल दिया. महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है.
Bhopal Women News: मध्य प्रदेश की राजधानी में 8 महीने की एक महिला ने आत्म हत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि ससुरालजनों से तंग आकर उसने आग लगाकर खुद को खत्म कर लिया. गर्भवती महिला ने मरने से पहले अपने पिता को फोन पर ससुरालजनों की पूरी सच्चाई के बारे में बताया था.
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए इस चोरी की कहानी बड़ी विचित्र है जहां मकान मालिक का बेटा किराये के कमरे में रह रहे डॉक्टर के यहां लाखों की चोरी करता था. चोरी के पैसों से उसने अपने लिए बाइक खरीदी है.
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुंबई के एक मेकअप आर्टिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मेकअप आर्टिस्ट सनी लियोनी की फिल्म की शूटिंग के लिए राजधानी आया था.
Bhopal Doctor Death Mystery: भोपाल में एक महिला डाक्टर की रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली, जिसके बाद से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. परिजनों को उसके पति पर संदेह हो रहा है. पति-पत्नी दोनों एमबीबीएस हैं और चार माह पहले हुई दोनो की शादी हुई थी. महिला डाक्टर के हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान बताए जा रहे हैं. मामला शाहपुर पुलिस थाने का है.