बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने घोषणा की है कि खान एवं भूतत्व विभाग ने वर्ष 2025-26 में 3592.60 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त किया है. उन्होंने बालू घाट सरेंडर करने वाली 78 कंपनियों को नए टेंडरों से प्रतिबंधित कर दिया है. विभाग ने राजस्व बढ़ाने के लिए 30 नए पत्थर खनन ब्लॉक की भी पहचान की है, जिससे स्थानीय रोजगार और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी.
Patna News: पटना के दुल्हिन बाजार स्थित उलार धाम सूर्य मंदिर में चैती छठ मेला के लिए 6 लाख रुपये, देशभर में प्रसिद्ध औरंगाबाद के प्रसिद्ध देव चैती छठ मेला के लिए 30 लाख रुपये, दरभंगा राम दरबार चौक महावीर मंदिर रामनवमी मेला के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है.
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर खान एवं भूतत्व विभाग की उपलब्धियां साझा कीं. उन्होंने अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर नकेल कसने, राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि और 'बिहार खनन योद्धा पुरस्कार' के सफल वितरण की जानकारी दी.
Bihar Revenue Department Strike News: बिहार में अंचल अधिकारियों की एक दिवसीय हड़ताल उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई है. अधिकारियों ने अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी के नए पद सृजन के विरोध में काम बंद किया था. सरकार ने अब विभागीय सचिव की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई है जो अधिकारियों की चिंताओं और सेवा नियमावली से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेगी.
ZEE Bihar Real Estate Conclave: विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 2016 में इसका गठन इसी आधार पर हुआ था कि अलॉटी को नुकसान न हो, धोखाधड़ी न हो. इसकी कई शिकायतें आ रही थीं. रियल एस्टेट में एक्चुअल में काम करने वालों को इससे परेशानी हो रही थी.
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 31 जनवरी को दरभंगा में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद की अध्यक्षता करेंगे. लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में आम लोगों की जमीन संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा. इसके लिए विभाग ने अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और आवेदकों के लिए सुबह 9 बजे से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके भांजे साकेत रंजन का असामयिक निधन हो गया है, जिससे पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. इस दुखद समाचार की जानकारी खुद उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की. उन्होंने साकेत रंजन के निधन को पूरे परिवार के लिए मर्माहत करने वाला और अत्यंत पीड़ादायक बताया है. विजय सिन्हा ने अपने भांजे की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है. शोक व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस असहनीय घड़ी में ईश्वर परिवार के सभी सदस्यों को संबल और साहस प्रदान करें. इस खबर के बाद राजनीतिक गलियारे और उनके समर्थकों में भी शोक व्यक्त किया जा रहा है.
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बोधगया में आयोजित जन कल्याण संवाद के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. आमस अंचल के एक पीड़ित द्वारा 25 हजार रुपये घूस लिए जाने की शिकायत पर डिप्टी सीएम ने मंच से ही सीओ अरशद मदनी को निलंबित करने का आदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्ट अधिकारियों और भू-माफियाओं के लिए सरकार में कोई जगह नहीं है.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नगर विकास विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी उमेश्वर कुमार सिंह और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया है. इन पर एक महत्वपूर्ण फाइल को समय पर प्रस्तुत न करने और कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है. उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के प्रति सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति है.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भू-माफियाओं को मार्च तक खत्म करने का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने पटना में आयोजित कार्यशाला में बताया कि राज्य में भूमि विवादों को सुलझाने के लिए अंचल गार्ड तैनात किए गए हैं. साथ ही, बिहार में शहरीकरण बढ़ाने के लिए 11 नए टाउनशिप और टेक हब विकसित किए जाएंगे.
सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू बाबा ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को पत्र लिखकर पटना के कौटिल्य नगर में आवंटित जमीनों की जांच की मांग की है. उनका आरोप है कि वेटरनरी कॉलेज की 20 एकड़ जमीन नियमों के विरुद्ध नेताओं को दी गई, जिसकी लीज 2016 में ही समाप्त हो चुकी है. इस विवाद में लालू प्रसाद यादव समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भागलपुर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में हिस्सा लिया. उन्होंने लोगों की जमीन से जुड़ी दिक्कतों को तुरंत सुलझाया और अधिकारियों को लापरवाही के लिए डांटा.
Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत 'सबका सम्मान–जीवन आसान' के लक्ष्य को तभी साकार किया जा सकता है, जब आम नागरिक को यह भरोसा हो कि भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों में निष्पक्ष, पारदर्शी और एकरूप कार्रवाई की जाएगी.
Deputy CM Vijay Sinha: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जन कल्याण संवाद में कोई शिकायत लेकर आएगा तो लालू यादव पर भी संज्ञान लेंगे. दरअसल, नीरज कुमार ने उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि लालू यादव के पास भी बहुत संपत्ति है अवैध संपत्ति है, उस पर कार्रवाई करें. इसको लेकर उन्होंने कहा कि कोई आवेदन लेकर जन कल्याण संवाद में आएंगे तो हमारे सारे पदाधिकारी बैठते हैं सरकार संज्ञान में जरूर लेगी.
Deputy CM Vijay Sinha: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा बुधवार को सहरसा दौरे पर पहुंचे. इस दौरान वो जिला प्रेक्षा गृह में आम लोगों के साथ भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों के भूमि विवाद से जुड़े मामलों को सुना. कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी प्रखंडों के सीओ, सहित डीएम, एसपी, कमिश्नर, डीसीएलआर सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे. संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों को उपमुख्यमंत्री के सामने रखा.
Deputy Chief Minister Vijay Sinha: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताया कि अब तक जमीन के बंटवारे के बाद हर हिस्सेदार को अलग-अलग दाखिल खारिज कराना पड़ता था. यह प्रक्रिया जटिल थी और इसमें समय भी अधिक लगता था. इस कारण आम लोगों को परेशानी होती थी और कई बार विवाद भी खड़े हो जाते थे.
बिहार में जमीन से जुड़े पुराने मामलों को जल्दी सुलझाने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त रवैया अपनाया है. पटना जिला प्रशासन ने डीसीएलआर से राजस्व कर्मचारियों तक की छुट्टियां रद्द कर दीं, ताकि 23 से 31 दिसंबर तक काम पर ध्यान रहे. सारण में भी जिलाधिकारी ने 75 दिन पुराने केस 10 दिनों में निपटाने और कर्मचारियों को सरकारी भवन में रहने का आदेश दिया.
मुजफ्फरपुर: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा सोमवार को मुजफ्फरपुर में पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए. श्री कृष्ण सिंह प्रेक्षागृह में आयोजित 'भूमि सुधार जन कल्याण संवाद' (जनता दरबार) के दौरान उन्होंने जमीन से जुड़े मामलों में अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाया. हजारों फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए डिप्टी सीएम उस समय बेहद तल्ख हो गए जब मुशहरी अंचल के सतपुरा में एक राजस्व कर्मचारी की भारी कोताही सामने आई.
Deputy CM Vijay Sinha: आखिर किस बात पर उखड़ गए डिप्टी CM विजय सिन्हा, चेतावनी देते हुए बोले- 'सुधार करो, वरना कार्रवाई’
Deputy CM Bihar Vijay Kumar Sinha on Bhumi Mafia: लखीसराय के टाउन हॉल में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सैकड़ों लोगों की जमीन विवाद से जुड़ी शिकायतें सुनीं. उन्होंने भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और संपत्ति जब्त करने की चेतावनी दी.
Bihar News: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भूमि सुधार जनकल्याण संवाद के दौरान लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती के संकेत दिए. साथ ही, उन्होंने शिकायतों को लंबित रखने पर कड़ा रुख जताया. एक सप्ताह में दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए.
Bihar Zee News Samvad: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि खनन विभाग कभी नहीं सुधरे थे. नेता प्रतिपक्ष के तौर पर सड़क से सदन तक हमने संघर्ष किया था. आज सारा संघर्ष समाप्त हुआ है. कोई नरसंहार नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री ने माइनिंह में काफी नए सुधार किए हैं.