बीते 5 वित्तीय वर्षों में 25 विलफुल डिफॉल्टरों की सूची में गीतांजलि जेम्स सबसे ऊपर है, उसके बाद एरा इंफ्रा इंजीनियरिंग, कॉनकास्ट स्टील एंड पावर, आरईआई एग्रो लिमिटेड और एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड हैं.
गीतांजलि जेम्स पर 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है.
पीएनबी घोटाले मामले में आरोपित उद्यमी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की कंपनी की दलीलों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया था.