Ganga Expressway inauguration: उत्तर प्रदेश में आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज होने जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. यह 594 किलोमीटर लंबा आधुनिक एक्सप्रेसवे राज्य के विकास और कनेक्टिविटी में नया अध्याय जोड़ने वाला है.
DNA Analysis: उत्तर प्रदेश के स्कूल में 'वैचारिक हिंसा' हुई है. हरदोई के एक प्राइवेट स्कूल में KG में पढ़ने वाली बच्ची की मां को सार्वजनिक तौर पर सबके सामने अपमानित किया गया. बच्ची ने स्कूल का कोई नियम नहीं तोड़ा था. अभिभावकों ने भी कोई गलती नहीं की थी. फिर भी प्रिंसपल मैडम ने शाब्दिक हिंसा करके बच्चे की मां का सार्वजनिक अपमान किया.
UP News: उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने की तैयारी पर है. 29 अप्रैल को हरदोई में एक भव्य समारोह आयोजित होगा. प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में शामिल होंगेइसके साथ ही हरदोई और आसपास के इलाकों को नई औद्योगिक उड़ान देने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स की भी आधारशिला रखे जाने की संभावना है. कार्यक्रम के तहत Farrukhabad Link Expressway और हरदोई के मुंडेर क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे का शिलान्यास भी किया जा सकता है.
Yadunanand Lal Arrested video: भगवान श्रीराम और माता कौशल्या पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सपा नेता यदुनंदन लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. कोतवाली हरपालपुर में सब इंस्पेक्टर विजय शंकर की तहरीर पर सपा प्रदेश सचिव के यदुनंदन लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.
Hardoi News: हरदोई में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के नाम पर कथित रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में सीबीआई की टीम ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को नाटकीय अंदाज में हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है. जानिए क्या है ये पूरा मामला?
Hardoi Blast: हरदोई में एक घर में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों में जोरदार धमाका हो गया. ब्लास्ट इतना भीषण था कि घर के अंदर काम कर रहीं दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं. मकान में अवैध रूप से फैक्ट्री चल रही थी. पहले भी इस मकान में ब्लास्ट हो चुका है. उस ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो चुकी थी. उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई और फिर से ये हादसा हो गया. ब्लास्ट का LIVE फुटेज सामने आया है. आप भी देखिए वीडियो
Farrukhabad news: श्री रामनगरिया मेले में कल्पवास कर रहे एक संत का निधन हो गया. हरदोई निवासी संत मनमोहन गिरी महाराज काफी समय से बीमार चल रहे थे
Hardoi Encounter: हरदोई में नौकरी दिलाने के बहाने युवती साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध पर दुपट्टे से गला घोटकर हत्या करने वाले आरोपी फुरकान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है
Hardoi Viral Video: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ट्रक ने चौराहे पर ड्यूटी दे रहे दारोगा को टक्कर मार दी. गनीमत ये रही कि टक्कर से दारोगा दूर गिर गए और ट्रक के नीचे नहीं आए वरना जान जा सकती हैं. वहीं मौके पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया. मामूली रूप से घायल हुए दारोगा को प्राथमिक उपचार दिया गया और ड्राइवर का 20 हजार का चालान काट उसे सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया.
Hardoi accident News: हरदोई जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में आज सुबह गूगल मैप की गलत दिशा निर्देश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया. दिल्ली से आए एक शख्स की कार तालाब में फंस गई और उसमें अचानक आग लग गई, जिससे गाड़ी पूरी तरह जल गई.
Hardoi Video: हरदोई में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के अटल चौक नुमाइश चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक 45 वर्षीय महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका सांडी थाना क्षेत्र के कस्बा सांडी के नवाबगंज मोहल्ले की निवासी निधि गुप्ता थीं, जो अपने पति राम जी गुप्ता के साथ रेलवेगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर पैदल लौट रही थीं.
Hardoi News: हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.यहां शराब के नशे ने रिश्तों को तार-तार कर दिया.मां और दो बेटों के बीच का प्यार,नफरत और हिंसा में बदल गया. जिसमें दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक भाई की जान चली गई.
Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला ने नदी में छलांग लगा ली. रिपोर्ट के मुताबिक 20 साल की महिला से कुछ दिन पहले परिवार ने फोन छीना था. जिसके बाद वह नदी पर पहुंची और छलांग ली.
Hardoi News: यूपी के हरदोई के मल्लावां क्षेत्र में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक युवक को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घायल होने के बाद भी वह पेट्रोल पंप पहुंचा
Death Certificate of Living Person: ଡେଥ୍ ସାର୍ଟିଫିକେଟ୍ ବାହର କରିବା ପାଇଁ ଗ୍ରାମ ପଞ୍ଚାୟତ ଅଧିକାରୀ ସରିତା ଦେବୀଙ୍କୁ ସେ ଯୋଗାଯୋଗ କରିଥିଲେ। ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି ଯେ ଡେଥ୍ ସାର୍ଟିଫିକେଟ୍ ପ୍ରଦାନ କରିବା ପାଇଁ ଦୁଇ ହଜାର ଟଙ୍କା ଲାଞ୍ଚ ଦାବି କରାଯାଇଥିଲା। ଟଙ୍କା ନଦେବା ଯୋଗୁଁ ତାଙ୍କୁ ଅନେକ ଦିନ ଧରି ହଇରାଣ ହରକତ କରାଯାଇଥିଲା।
Hardoi News: सोशल मीडिया पर यूपी के हरदोई का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में अस्पताल कर्मचारी की दबंगई देखी जा सकती है. हरदोई के बालामऊ अस्पताल का एक कर्मचारी मरीज के परिजनों को धमका रहा है. परिजन अस्पताल में एंबुलेंस लाना चाहते हैं, लेकिन कर्मचारी इसकी अनुमति नहीं देता है. देखें वीडियो..
Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले सीएम सामूहिक विवाह योजना में घोटाले की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि यहां नवविवाहित जोड़ों को दिए गए तोहफों में भारी घोटाला सामने आया है. हालांकि प्रशासन ने कहा है कि जल्द ही जोड़ों के पास तोहफे पहुंच जाएंगे.
Hardoi Video: उत्तर प्रदेश के हरदोई में राज्यरानी एक्सप्रेस में एक पुलिसकर्मी और टीटीई के बीच सीट को लेकर तीखी नोकझोक हुई. पुलिसकर्मी अनाधिकृत रूप से एसी चेयर कार में यात्रा कर रहा था. टीटीई ने टिकट मांगा, लेकिन पुलिसकर्मी ने सीट खाली करने से इनकार कर दिया. दोनों के बीच जमकर बहस हुई. टीटीई ने पुलिसकर्मी को खरी खोटी सुनाई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. यह घटना हरदोई से संडीला तक के बीच की है. पुलिसकर्मी के अनाधिकृत यात्रा करने पर सवाल उठ रहे हैं.
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. ये आपको शायद फिल्मी लगे लेकिन समाज के तौर पर आपको झकझोर देगी. आप सोचने पर मजबूर होंगे कि हमारे बच्चों के दिमाग में किस हद तक नफरत भर चुकी है.
Hardoi Video: उत्तर प्रदेश के हरदोई से राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने का वीडियो सामने आया है. जहां राह चलती स्कलूी छात्राओं को एक बाइक सवार शोहदे ने छेड़ दिया. पूरी घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जोकि अब सोशल मीडियो पर बहुत वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार सामने से तेज रफ्तार में आकर शोहदे ने छात्रा का दुपट्टा खींच दिया. बाइक सवार की इस हरकत से सभी छात्राएं एक दम से भयभीत हो गईं. देखें वीडियो.
हरदोई में रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां रेलवे ट्रैक पर फैक्चर होने के बाद भी रेल अधिकारियों ने दो ट्रेनों को लखनऊ की ओर रवाना कर दिया है. हरदोई रेलवे स्टेशन पर तैनात अधिकारियों को रेल यात्रियों की जान की बिल्कुल भी परवाह नहीं है. प्लेटफार्म पांच व तीन के खाली होने के बाद भी फैक्चर पटरी से गरीब रथ और बरेली वाराणसी एक्सप्रेस को लखनऊ की ओर रवाना कर दिया गया. ऐसे में रेलवे विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं.
unnao road video: सड़क में गड्ढे नहीं, गड्ढों के बीच सड़क देखी क्या आपने. अफसरों समेत सभी जिम्मेदारों को आईना दिखाने वाली ये सड़क उन्नाव की है. रेलवे लाइन के ऊपर हरदोई ओवर ब्रिज का ये हाल है. ओवर ब्रिज के ऊपर से निकलते हैं हजारों वाहन, ओवर ब्रिज पर बड़े-बड़े गड्ढे ही गड्ढे बने हैं. नगर पालिका के मोहल्ला कासिम नगर का यही हाल है. पता नहीं चलता सड़क है या नहर या नाला, बड़ा चौराहा और छोटा चौराहा की भी यही दुर्दशा है.