Advertisement

India Bangladesh news 

alt
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जालंगी में भारत-बांग्लादेश सीमा पर दोनों देशों के जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई है. नदी में मछली पकड़ने गए भारतीय मछुआरों को छुड़ाने गए बीएसएफ के ऊपर बीजीबी यानि बांग्लादेश गार्ड बोर्डर के जवानों ने फायरिंग कर दी. जिसके बाद बोर्डर पर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई. इस दौरान बीएसएफ के 117 बटालियन के हेड कांस्टेबल विजय भान शहीद हो गए जबकि एक जवान घायल हो गया. दरअसल सीमा से होकर गुजरने वाली नदी में तीन भारतीय मछुआरे मछली मारने गए जिन्हें बांग्लादेश के जवानों ने पकड़ लिया. इसकी सूचना मिलने के बाद बीएसएफ के जवान उन्हें छुड़ाने पहुंचे. लेकिन अचानक बांग्लादेश गार्ड बॉर्डर के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी. कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी चलने के बाद बीएसएफ ने दो भारतीय मछुआरों को सुरक्षित छुड़ा लिया जबकि एक भारतीय मछुआरा अब भी बांग्लादेश के जवानों के कब्जे में हैं.
Oct 18,2019, 14:00 PM IST

Trending news