Jaunpur Sadhu Beating Viral Video: जौनपुर में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने दो साधुओं की बुरी तरह से पिटाई कर डाली. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे कुछ युवक साधुओं को बेल्ट और लात-घूंसों से बुरी तरह पीट रहे हैं. वहीं घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है.
Jaunpur Viral Video: जन्माष्टमी के पावन अवसर जौनपुर के बादलपुर थाने में आयोजित किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में...मुझे नौलखा मंगा दे...फिल्मी गाने पर अश्लील डांस हुआ. जिसका वीडियो वायरल होने पर एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बादलपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है. और एसपी सिटी को मामले की जांच के आदेश दिये हैं.
Jaunpur Viral Video: जौनपुर में लगातार बारिश के चलते झील के पास बना एक रेस्टोरेंट ताश के पत्ते की तरह ढह गया. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई. रेस्टोरेंट के झील में गिरने का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Jaunpur Video: यूपी के जौनपुर में एक बड़ा हादसा होने से बच गया. जौनपुर के केराकत कोतवाली चौराहे के कुछ कदम दूरी पर एक खड़ी हुई बाइक में आग लग गई. बाइक को जलती देख कुछ समय के लिए बाजार में अफरा तफरी का माहौल बना रहा. धू-धू कर जलती गाड़ी को देख पास के स्थित आदिल डेंटल क्लिनिक में काम कर रहा युवक क्लिनिक में रखे अग्निमिशन यंत्र लाया और आग पर पाया काबू. बाइक जलने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूरा मामला केराकत कोतवाली चौराहे के कुछ कदम दूरी का बताया जा रहा है.
Jaunpur Video: जौनपुर जिले में विद्युत अधिशासी अभियंता ऑफिस में उस समय हड़कंप मच गया. जब अधिशासी अभियंता संतोष कुमार मिश्रा और विद्युत उपखंड कार्यालय में तैनात लिपिक जयप्रकाश यादव के बीच हाथापाई व गाली-गलौज हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Jaunpur Video: जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मडवामोहद्ददीनपुर गांव में एसडीएम कोर्ट के बाहर एक महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गय. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते जमानत कराने के मामले में कोर्ट में पहुंचे थे, जहां एक पक्ष द्वारा महिला की पिटाई की गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के समय कोर्ट के बाहर हुड़दंग मच गया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.
Jaunpur viral video: जौनपुर के चन्दवक क्षेत्र में एक अनोखे बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक तलवार से बर्थडे केक काटता दिखाई दे रहा है. उसके साथियों ने उसे साथ दिया और खुशी में फोटो खिंचवाई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है और लोग इसके पीछे की वजह जानने के लिए उत्सुक हैं. क्या यह सिर्फ एक मजाक था या कुछ और, यह जानने के लिए पुलिस की जांच का इंतजार करना होगा.
Jaunpur Viral Video: जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोलप्लाजा पर टोलटैक्स को लेकर जमकर बवाल और मारपीट हुई. घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ. आरोप है कि सत्यजीत यादव और साहबराज यादव ने टोलटैक्स नहीं देने को लेकर बवाल किया और बाद में बाइकों से कई लोगों के साथ आकर टोलप्लाजा कर्मियों को गाली गलौज देने लगे. टोलप्लाजा प्रबंधक अरुण दुबे ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हमलावरों ने सड़क पर लेटकर वाहनों को रोक दिया और हाथापाई की. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच ज्ञात और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है.
Jaunpur Viral Video: जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिसवा गाँव में एक गल्ला व्यापारी के गोदाम में चोरी की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. चोरी की यह घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो युवक चुपके से गोदाम में घुसते और चोरी करते साफ देखे जा सकते हैं। वीडियो में एक युवक कंधे पर कट्टा उठाए हुए दबे पांव बाहर जाता हुआ नजर आ रहा है. घटना के बाद व्यापारी और ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. मीरगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.
अजीत सिंह/जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां मखदूमशाह अढहन के रहने वाले बीजेपी पार्षद तहसीन शाहिद ने एक साल पहले अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी लाहौर की अंदलीब जहरा से तय की थी. शादी को लेकर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था और तैयारी ज़ोरों पर थी, वीजा न मिलने के बाद परिवार पाकिस्तान नहीं जा पाया. इसके बाद दोनों परिवार की मौजूदगी में इंटरनेट पर दोनों ने शादी कर ली. अब परिवार को पाकिस्तान से बहू लाने का इंतजार है.
Jaunpur viral video: जौनपुर जिले के दुर्गापुर घोरहा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गांव वालों ने एक युवक को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और फिर उसे तालिबानी सजा दी. करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की.
Jaunpur viral video: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है. वीडियो में आधा दर्जन युवक बड़ी सी तलवार लेकर केक काटते दिखाई पड़ रहा हैं. वीडियो में दिख रहे युवकों में से एक युवक समाजवादी पार्टी का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. इस घटना ने जौनपुर में सियासी गलीचे खीच दिए हैं. विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोला है, जबकि सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं. मामले की जांच चल रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Jaunpur/Ajeet Singh: जौनपुर में एक साधु की पिटाई का वीडियो सामने आया है. वीडियो में कुछ लोग एक साधु की लात-घूंसों से बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक पीड़ित लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सैदनपुर मंदिर का पुजारी आद्या प्रसाद है. जो अपने गुरु की मृत्यु पर रामघाट आया था, यहां गाड़ी बैक करते वक्त उसकी गाड़ी ठुक गई जिसके बाद वहां के लोगों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी. पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
Jaunpur viral video: जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के अमिहित गांव में बोलेरो सवार चोरों ने तीन बकरियों की चोरी की. घटना के दौरान बुज़ुर्ग नेकू सरोज ने बकरा चोरी का विरोध किया, तो चोरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घायल बुज़ुर्ग को इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है.
Jaunpur Video: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. जहां पर गुस्साई भीड़ से बचने के लिए एक युवक ब्रिज पर चढ़ गया. 8 घंटे तक ऊपर बैठे रहने के बाद जब पुलिस उसे नीचे उतारने के लिए पहुंची. तो उसने डर के चलचे ब्रिज के ऊपर से नीचे कूद अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि गांव वालों ने उसे बच्चा चोर कहते हुए बहुत देर तक दौड़ाया था. देखें वीडियो.
BJP Minister Video: यूपी के जौनपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान हंगामा हो गया.बीजेपी के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव एक पत्रकार के सवाल पर भड़के. मंत्री और पत्रकार से जोरदार झड़प हुई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.मंत्री बोले, बहुत देखे हैं तेरे जैसे पत्रकार.पत्रकार ने भी कहा, तुम्हारे जैसे बहुत मंत्री आए औऱ चले गए
Viral Video: ୟୁପି ପୋଲିସ ଜଣେ ସାମ୍ବାଦିକଙ୍କୁ ଚାପୁଡ଼ା ମାରିବା ଭିଡିଓ ବର୍ତ୍ତମାନ ସୋସିଆଲ ମିଡିଆରେ ଜୋରଦାର ଭାଇରାଲ ହେବାରେ ଲାଗିଛି। ଦାବି କରାଯାଉଛି ଯେ ଏହି ଘଟଣା ଜୌନପୁରର ସୁରେରି ପୋଲିସ ଷ୍ଟେସନ ଅଞ୍ଚଳରେ ଘଟିଛି, ଯେଉଁଠାରେ କନଷ୍ଟେବଳଙ୍କୁ ନେମପ୍ଲେଟ୍ ବିଷୟରେ ପଚାରିବାରୁ ସେ ସାମ୍ବାଦିକଙ୍କୁ ଆକ୍ରମଣ କରିଥିଲେ।
Jaunpur Viral Video: जौनपुर के विकासखंड बरसठी के दंताव गांव में यात्रियों से भारी एंबुलेंस गांव में पहुंची जिसका कुछ जागरूक ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. आप को बता दें कि यह एंबुलेंस सदर जौनपुर से यात्रियों को लेकर बरसठी के दंताव गांव में झाड़ फूंक करवाने के लिए महिलाओं और पुरुषों को लेकर आई है. जब ग्रामीणों ने एक साथ कई लोगों को एंबुलेंस से उतरते हुए देखा तो उसका वीडियो बना लिया.
Jaunpur Akhilesh Yadav Election Rally: जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे अखिलेश यादव के भाषण के दौरान आज फिर हंगामा देखा गया. अखिलेश यादव की हेलीकॉप्टर जैसे ही नीचे उतरा बेकाबू लोग बैरिकेडिंग तोड़कर अखिलेश यादव की तरफ दौड़ पड़े, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें रोका. वहीं जब वो भाषण दे रहे थे, तो लोगों के एक समूह ने कुर्सियों पर अपना गुस्सा निकालते हुए कुर्सियां तोड़ डाली.
Jaunpur News: यूपी के जौनपुर में बीच सड़क पर महिला का बुजुर्ग को चप्पलों से पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. महिला पुलिस के सामने बुजुर्ग की पिटाई कर रही है. जानकारी के मुताबिक ये मामला पारिवारिक विवाद का है, बुजुर्ग जौनपुर के दीवानी न्यायालय में गवाही देने आया था. तभी किसी बात पर महिला नाराज हो गई और बुजुर्ग की पिटाई करने लगी. घटना जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के दीवानी न्यायालय के बाहर का बताया जा रहै है. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो..
Jaunpur News: UP में सभासद आसिफ की गुंडई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आसिफ दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटता नजर आ रहा है. आसिफ बसपा का सभासद बताया जा रहा है. ये मामला जौनपुर के गौराबादशाहपुर वार्ड नंबर 6 का बताया जा रहा है. देखें वीडियो
Jaunpur Train Stucked: जौनपुर के जफराबाद जंक्शन-जौनपुर सिटी के बीच जगदीशपुर क्रासिंग पर एक ट्रक खराब हो गया. खराब पड़े ट्रक की वजह से ट्रैक से जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को फाटक पर रोकना पड़ा. इतना ही नहीं बल्कि ट्रक की वजह से फाटक पर जाम भी लग गया जिसके वजह से वाराणसी से लखनऊ जा रही ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रह गई. देखिए वीडियो.