साहिबगंज जिले में गंगा नदी इन दिनों उफान पर है. गंगा की गोद में बसे गांव में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. साहिबगंज गंगा नदी के बीच पड़ने वाले सभी दियारा इलाकों में इस वक्त बाढ़ की स्थिति बनी हुई है.
खतरनाक सांपों का नाम सुनते ही हम सिहर जाते हैं, तो जरा सोचिए अगर यह कभी हमारे सामने आ जाए तो क्या होगा? जाहिर सी बात है हमारी हालत खराब होने लगेगी, लेकिन झारखंड के घाटशिला में एक गांव ऐसा भी है..जहां ग्रामीण बिना किसी डर के सांपों को अपने शरीर से ऐसे लपेट लेते हैं मानों वे कोई खिलौना हों....दरअसल यहां करीब 300 सालों से ऐसी परम्परा चली आ रही है, जिसमें ग्रामीण विषैले सांपो को जंगलो से पकड़कर अपने घरों में पालते हैं और सांपो की देवी मां मानसा की पूजा अर्चना कर गांवों को हर आपदा से बचाने की मन्नतें मांगतें हैं...देखिए पूरी वीडियो !
रविवार को जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए एम आई एच वाई एप का उद्घाटन किया गया. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने जिला मुख्यालय में सैकड़ों श्रमिकों के बीच इस ऐप की विधिवत शुरुआत की.
घटना के बाद मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही हिना के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे. इसका मामला महिला थाने में भी चल रहा था.
घायल नक्सली का नाम छोटू लोहरा है और वह पीएलएफआई नामक प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है. बताया गया कि लातेहार जिले की पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली छोटू लोहरा किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से निकला है. पुलिस ने लातेहार जिला क्षेत्र में उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन वह बाइक से भाग निकला.
सीबीआई ने लगातार इस बात पर जोर दिया कि जांच अभी जारी है और सीबीआई मामले की तह तक जाने के लिए अन्य नए वैज्ञानिक तरीके अपना रही है ताकि षड्यंत्र का खुलासा किया जा सके. जांच एजेंसी ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि बड़े षड्यंत्र का खुलासा करने में समय लगता है. फिलहाल अभी जांच का अंत नहीं हुआ है.
आस्ट्रेलिया से टी20 विश्व कप फाइनल हारने के 24 घंटे से भी कम समय में न्यूजीलैंड टीम भारत पहुंच गई थी. विश्व कप फाइनल के तीन दिन बाद तीन मैचों की श्रृंखला खेलने वाली न्यूजीलैंड टीम पहले दोनों टी20 मैच हार गई.
सुरक्षा घेरा तोड़कर एक व्यक्ति स्टेडियम में भारतीय टीम के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बिल्कुल करीब पहुंच गया. इसे लेकर रांची पुलिस (Ranchi Police) जांच कर रही है. पुलिस ने युवक को उसी वक्त पकड़ लिया था. उससे पूछताछ चल रही है.
इंस्टाग्राम पर वीडियो आते ही माही के फैंस ने भी साक्षी को अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे क्वीन'. वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'लगता है छोटा माही आने वाला है' और इस तरह बधाइयों का तांता लग गया.
माओवादियों ने झारखंड में अपने सबसे सॉफ्ट टारगेट 'रेलवे' को अपना निशाना बनाया है. बीती रात करीब 12:50 बजे धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड के रिचुघुटा-डेमू स्टेशनों के बीच किलोमीटर 206/25-27 के बीच अप एवं डाउन लाइन पर माओवादियों ने बम ब्लास्ट कर रेल पटरियों को उड़ा दिया.
इन्हीं मांगों को लेकर बीते 17 नवंबर को JMM के पांच विधायकों की अगुवाई में पार्टी के हजारों कार्यकतार्ओं ने जमशेदपुर और चाईबासा में टाटा समूह के सभी कार्यालयों और लौह अयस्क खदानों का गेट 10 से 12 घंटे तक जाम रखा था.
16 नवंबर का दिन. महिला के परिजन छठ (Chhath) मनाने बाहर गए थे. वहीं, घर में बस मृतक महिला और उनकी नाबालिग पोती मौजूद थी. इस दौरान वृद्ध की हत्या कर दी जाती है. वहीं, जब घर के बाकी लोग वापस लौटते हैं और पोती से दादी के बारे में पूछते हैं तो जवाब मिलता है, 'एक युवक आया और दादी की हत्या कर भाग गया'.
सृष्टि के पिता सतीश कुमार रवि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत हैं. सृष्टि लगभग 10 महीने से वेंटीलेटर पर है. इस बीमारी के इलाज के लिए जो इंजेक्शन लगाया जाता है, वह यूएस से मंगाया जाता है और उसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है. उम्मीद की जा रही है कि आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर सृष्टि को यह इंजेक्शन लग जाएगा.
नई कवायद के तहत अब राजधानी में 10 हजार से ज्यादा बकाया बिल होने पर आपकी बिजली कट सकती है. बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है. इस अभियान के तहत किसी भी घर का बिजली बिल अगर दस हजार से ज्यादा बकाया होगा तो उस घर का कनेक्शन कट सकता है.
मुख्यमंत्री ने गोस्सनर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में यह बात कही. उन्होंने कहा, 'मिशन स्कूल और कॉलेज में अनुशासन और सम्मान के साथ शिक्षा दी जा रही है.'
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली एएसपी मुखेश लुनायत ने बताया, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदेव नगर इलाके में ड्रग्स का अवैध कारोबार हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने ड्रग्स की पुड़िया सप्लाई करने आए हर्ष कुमार नामक आरोपी को दबोचा और फिर उसकी निशानदेही पर ज्योति भारद्वाज को विद्यानगर से गिरफ्तार किया गया. इस दौरान उसके पास से 28 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई.
रिसर्च के प्रथम चरण में रिम्स में दाखिल हुए कोविड मरीजों में से 46 पर ट्रायल किया गया. उन्हें एलोपैथिक के साथ यूनानी दवाइयां दी गई. 110 दिनों तक चले इस ट्रायल के दौरान यह पाया गया कि जिन मरीजों को कॉम्बिनेशन मेडिसिन दी गई, उनकी रिकवरी जल्द हुई.
सभी लाभुकों को एक हजार रुपये की पेंशन महीने की पांच तारीख को प्रतिमाह उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी. सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन योजना के तहत 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. यह योजना 15 नवंबर से लागू की गई है.
प्रेमिका के परिजन मामले को लेकर एक सप्ताह पहले महिला थाने भी गए थे, जहां प्रेमी और उसके परिजनों को भी बुलाया गया था. इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को डांट-फटकार के बाद बॉन्ड लिखवाकर छोड़ दिया था.
केंद्र सरकार के न्योते पर दिल्ली रवाना होने के लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport, Ranchi) पर पहुंचे सुखराम मुंडा और उनके पुत्रों का एयरपोर्ट एवं विस्तारा एयरलाइन्स के अधिकारियों ने स्वागत किया.
विपक्ष ने इसे हवा-हवाई करार दिया है. बीजेपी (BJP) नेताओं का कहना है कि सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है. रांची से बीजेपी विधायक सीपी सिंह (CP Singh) ने सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने इस वर्ष को नियुक्ति वर्ष घोषित किया था लेकिन नवंबर बीतने को है और अब तक एक भी बहाली नहीं हुई है.
मौसम विभाग रांची (Meteorological Department Ranchi) ने बताया, दक्षिण बंगाल की खाड़ी से झारखंड की ओर तेजी से नम हवा के बहाव के चलते रांची समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं. यहां सुबह से ही हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है.