मीडिया से कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैंने मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ली है. मैं नहीं जानता कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन मैंने पहले इस्तीफे की पेशकश की थी.’’
चंद्राणी किसी सरकारी महकमे में नौकरी करके अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन किसे पता था कि उसके हाथ में 'राजनीति' की रेखा है, जो उसे दिल्ली के विशाल संसद भवन तक पहुंचाकर उसका ही नहीं बल्कि उसके पूरे आदिवासी इलाके का भविष्य बेहतर बनाने का रास्ता दिखाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई को दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान पीएम मोदी की मां हीराबेन ने उन्हें टीवी पर शपथ लेते देखा और जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हुआ, वह खुशी से झूम उठीं और तालियां बजाने लगीं.
कांग्रेस की हार के बाद मध्य प्रदेश के भिंड लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे देवाशीष जरारिया ने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक चिट्ठी लिखी थी. जिसमें उन्होंने पार्टी प्रवक्ताओं को टीवी चैनल में न भेजने का आग्रह किया था.
मध्य प्रदेश में भाजपा ने 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज कराई है. शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गईं विभिन्न कृषि योजनाओं की सफलता के कारण वह उन्हें नए विचारों के साथ केंद्रीय स्तर पर लागू कर सकते हैं.
गोपाल भार्गव ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, "26 मई को चुनाव आयोग ने जैसे ही आचार संहिता हटाई 27 मई को प्रदेश सरकार तबादला उद्योग शुरू कर देती है. मध्यप्रदेश में तबादला उद्योग फिर से चालू हो गया."
आने वाले पांच सालों में देश में असुरक्षा का भाव दूर होगा और शांति और सुरक्षा का माहौल रहेगा. ज्योतिर्विज्ञान के प्रोफेसर डॉ मुसलगांकर की मानें तो 2019 के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा सरकार देश की सबसे विश्वसनीय सरकार में से एक होगी.
विवेक अजमेरा ने बीजेपी की जीत से खुश होकर 'मोदी सीताफल कुल्फी' की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा बनाया है. पार्लर में काम करने वाले लोगों ने इसे 24 घंटे में पीएम मोदी की तस्वीर वाली कुल 200 आईसक्रीम्स बनाई हैं. जिसकी इस समय खासी डिमांड है.
छिंदवाड़ा कलेक्टर भरत यादव को जबलपुर और जबलपुर अपर आयुक्त छोटे सिंह को भिंड कलेक्टर बनाया गया है और जबलपुर कलेक्टर डॉ विजय कुमार जे को राज्य शासन में उप-सचिव बनाया गया है. ग्वालियर संभाग आयुक्त महेशचंद्र चौधरी को राजस्व मंडल ग्वालियर में सदस्य बनाया गया है.
''यह महत्वपूर्ण है कि पार्टी ने नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद पहली बार सुरक्षित लोकसभा सीट जीती है.'' गौरतलब है कि बस्तर चुनावों से पहले नक्सलवादियों ने भाजपा विधायक भीमा मांडवी और चार सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी.
सोनवाने के अनुसार वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों को लेकर काफी प्रभावित है और इसीलिए आज दिनभर वह लोगों की दाढ़ी और कटिंग फ्री बनाएंगे. सोनवने की सलून पर दाढ़ी कटिंग के लिए तीन कुर्सियां हैं और तीनों पर ही आज आने वालों की फ्री दाढ़ी कटिंग कर रहे हैं.
विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 90 में से 68 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी, जबकि भाजपा को सिर्फ 15 सीटों पर ही जीत नसीब हुई थी. वहीं 2 पर बसपा और 5 पर जकांछ ने जीत दर्ज कराई थी. ऐसे में 23 मई को आए लोकसभा चुनाव रिजल्ट में जनता के सुर बिल्कुल बदले हुए नजर आए.
बीजेपी के अंदर से उठ रही आवाज बता रही है कि मोदी सरकार पर चौतरफा दवाब रहेगा कि वो अगले सौ दिनों में राममंदिर का रास्ता साफ करे
नरेंद्र मोदी को जनता ने चुना है और इसलिए चुना है कि वो हिंदुस्तान को गरीबी के दलदल से निकालेंगे. मोदी को जनता ने इसलिए चुना है क्योंकि गरीबी का दर्द मोदी से बेहतर आज के दौर का कोई और नेता शायद ही समझ पाए.
वादा, संकल्प, समर्पण और प्रतिबद्धता इन्हें सिर्फ शब्द मत मानिए. ना ही ये जीत के बाद बोल दी गई राजनीतिक बातें भर हैं. जीत से जुड़े जज्बात के बीच अभिमान के क्षण में जनमत के सामने नतमस्तक एक सशक्त प्रधानमंत्री की संकल्प शक्ति इन्हीं चार शब्दों से जाहिर हो रही है.
देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है.इस चुनावी जीत को पूरे देश में पीएम मोदी के फैंस अलग अलग तरह से सेलीब्रेट कर रहे हैं. लेकिन गुजरात के एक मोदी फैन ने बीजेपी की जीत की खुशी में दो दिनों तक पूरे शहर को गुजराती व्यंजन खमड़ खिलाया.
कांग्रेस का चुनावी प्रदर्शन पूरे देश में खराब रहा. एआईसीसी के अलाव प्रदेश स्तर पर भी कांग्रेस के नेताओं ने हार की समीक्षा शुरू कर दी है. बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने कहा है कि कांग्रेस को गठबंधन से अलग स्वतंत्र राजनीति करनी चाहिए.
महागठबंधन में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी इस लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई, वहीं कांग्रेस को केवल किशनगंज सीट से ही संतोष करना पड़ा.
स्मृति ईरानी लगभग 55120 वोटों से जीत गईं. राहुल गांधी ने खुद भी स्मृति को इसके लिए बधाई दी. राहुल गांधी ने बेशक से स्मृति ईरानी को बधाई दे दी हो, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने कई सारे मीम्स बनाएं हैं,
इतनी बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी को कुर्सी संभालते ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. आपको याद हो तो 2014 में पहली बार सत्ता में आने पर पीएम मोदी 100 दिन का प्रोग्राम लेकर आए थे. इस बार भी पीएम मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार के सामने 100 दिनों के भीतर इन चुनौतियों से दो-चार होना होगा.
नायडू ने अपना इस्तीफा राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन को सौंपा, जिन्होंने इसे स्वीकार किया और नायडू को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपने काम को जारी रखने के लिए कहा.
पहली बार जदयू को यहां दो सीट पर जीत मिली है जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को भी जीत मिली है. अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 60 सीटें है और यहां 11 अप्रैल को मतदान हुआ था.