Muradabad News: मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मुस्लिम समुदाय ने हिंदू इलाके में घर लिया तो विरोध शुरू हो गया. लोगों का कहना है कि मकान मालिक इमारतों में खिड़कियां खोल रहे हैं, जिससे उनकी प्राइवेसी को खतरा है.
उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है. यहां अब सर्द हवाओं का एहसास होने लगा है. हालात ऐसे हैं कि लोग अब शॉल-स्वेटर पहनने लगे हैं. सबने रजाई और कंबल भी निकाल लिए है. मौसम विभाग की मानें तो आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है.आइए जानते हैं कल बरेली से मुरादाबाद का मौसम का हाल...
Burqa women molested In Muradabad: मुरादाबाद में बुर्कानशीं एक महिला से छेड़खानी करने वाले आदिल का दूसरा विडियो भी सामने आ गया है जिसमें वह एक दूसरी बुर्कानशी लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा है. वो एक आदतन अपराधी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी अन्य महिला के साथ भी उसने छेड़खानी की है, तो वो आगे आकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं. वो एक आदतन अपराधी है.
Viral Video: उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में एक शख्स अपनी दुल्हन को इम्प्रेस करने के लिए फिल्मी स्टंट करता नजर आया. शख्स दूल्हे की ड्रेस पहनकर कार की छत पर चढ़कर अपने ससुराल पहुंचा, इस दौरान दूल्हे के दोस्तों ने भी उसका जमकर साथ दिया और कार की खड़की पर खड़े होकर हीरो बनते नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है, और स्टंटबाज दूल्हे की तलाश में जुट गई है. देखें वीडियो
Muradabad News: मुरादाबाद की लेकमे अकादमी की मालिक रक्शंदा के खिलाफ बजरंगदल ने विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि वह स्टूडेंट को इस्लाम की खूबियां बताती है और हिंदू धर्म से तुलना करती है.
Muradabad News: सोशल मीडिया पर यूपी के मुरादाबाद की एक वीडियो वायरल हो रही है. इस वीडियो में दो लड़के स्कूटी पर सवार होकर घूम रहे हैं. लड़के स्कूटी पर घूमते-घूमते गर्मी से राहत पाने के लिए नहा भी रहे हैं. उन लड़कों की इस हरकत को देख सड़क पर मौजूद लोग काफी हैरान हो रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद मुरादाबाद पुलिस ने लड़कों के खिलाफ एक्शन लिया है.
Aam Chunav 2024: मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा से सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने लाइन में लगकर मतदान किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार लोग बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वोट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग इस बार बीजेपी को सत्ता से हटा देंगे और इंडिया गठबंधन की सरकार सत्ता में आएगी. देखें वीडियो
Uttar Pradesh Cow Slaughter: उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां VHP के एक नेता मोनू विश्नोई और उनके दोस्तों ने मिलकर पुलिस को बदनाम करने के लिए गाय का कत्ल किया और कांवड पथ पर गाय के कटे हुए सिर को फेंक दिया. इसके बाद उन लोगों ने ही पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. एसएसपी का आरोप है कि मोनू विश्नोई और उसके साथी पुलिस से हमेशा अपना काम करवाने का दबाव डालते थे. और जब पुलिस वालों ने ऐसा करने से मना किया तो उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया. और पुलिस के खिलाफ धरना देने लगे ताकि पुलिस पर इसका दबाव पड़े. देखें वीडियो
Police Misbehave With Women: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो पक्ष आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं. वहीं पुलिसवाले भी एक पक्ष की तरफदारी करते हुए दूसरे पक्ष की महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं, घटना के वक्त एक महिला पुलिस की इन हरकतों को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करती है, लेकिन पुलिसवाले उसका मोबाइल छीन लेते हैं और उसकी लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर देते हैं. देखें वीडियो
Muradabad Crime News: यूपी के मुरादाबाद से एक खबर सामने आई है, जहां एक महिला डॉक्टर अपने ससुर पर काफी गंभीर आरोप लगा रही है. महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसके ससुर ने दिवाली की रात उसके साथ रेप किया और उसे जान से मारने की धमकी दी है. महिला डॉक्टर ने जब इसकी शिकायत पुलिस थाने में की तो किसी ने भी महिला की फरियाद नहीं सुनी, महिला का आरोप है कि उसका ससुर पुलिस विभाग से रिटायर्ड सीओ है. इसलिए कोई उनके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कर रहा है.
India vs Pakistan Match: कल भारत ने वर्ल्ड कप में एक बार फिर पाकिस्तान को हरा दिया और अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है. इस जीत के साथ ही प्वांइट्स टेबल में भारत सबसे टॉप पर पहुंच गया. पाकिस्तान की हार के बाद पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटी. यूपी के मुरादाबाद में मुसलमानों ने सड़कों पर जीत का जश्न मनाया और लोगों में मिठाईयां बांटी...
Muradabad Fight Video: उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में एक बार फिर दबंगों ने एक शख्स को बुरी तरह से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हैरत की बात ये है कि लोग वहां मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उस शख्स की मदद करने के लिए आगे नहीं आया, सभी खड़े होकर बस तमाशा देख रहे थे, लेकिन उनमें से दो मुस्लिम शख्स को ये देखा नहीं गया और उन दोनों ने हिम्मत करके दबंगों को मारपीट करने से रोका. इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर लोग हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल दे रहे हैं. देखें वीडियो
Uttar Pradesh: हाथ में लड्डू गोपाल और मुख पर राधे-राधे, परिवार से नाता टूटा, तो पहले दिल्ली में नौकरी की, फिर मन न लगा, तो वृंदावन आ गईं. चार माह से बांके की नगरी में शबनम मीरा बनकर रह रही है. 39 साल की शबनम मुरादाबाद के जिगर कालोनी की रहने वाली है, पिता इकराम हुसैन की पीतल के बर्तन और मूर्ति बनाने की फैक्ट्री हैं. शबनम को शुरू से ही हिंदू देवी-देवताओं से लगाव था. वर्ष 2000 में स्वजन ने उनकी शहादरा के एक व्यक्ति से शादी कर दी, लेकिन 2005 में उसने शबनम को तीन तलाक दे दिया, चार बहन और एक भाई में तीसरे नंबर की हैं.
Muradabad News: मुरादाबाद में अपने हिंदू दोस्त के साथ जाती मुस्लिम लड़की को रोक कर बीच बाजार में दबंगों ने किया हंगामा, लड़की समझाती रही लेकिन कोई नहीं सुनने को तैयार हुआ, बुर्खा पहनी महिला से दबंग ने बदतमीजी करते हुए कहा मुस्लिम लड़के को भाई बना सकती हो, हिंदू लड़के से दोस्ती नहीं करना चाहिए. लड़की ने उस शख्स को अपने पापा से भी बात करवाई लेकिन वह नहीं माना और उन दोनों के साथ बदतमीजी करता रहा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. देखें वीडियो
निकाय चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर कबजा करने के लिए सपा और आरएलडी ने गठबंधन कर लिया है. इस चुनाव के लिए बसपा ने भी पूरा जोर लगाया हुआ है. बीजेपी ने कई बड़े दिग्गजों को इस निकाय चुनाव के प्रचार की जिम्मेदारी दी है.
Moradabad News: शादियों में झगड़े की कई खबरें आपने सुनी होंगी लेकिन उत्तर प्रदेस के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सुहागरात वाली रात को ही नव विवाहित जोड़े (Newly Married Couple) के बीच तकरार हो गई. इसके बाद पंचायत हुई तब जाकर मामला सुलझा
UP MLC Election: नामांकन 12 जनवरी तक दाखिल किया जाएगा... 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 16 जनवरी तक नाम वापस लिया जा सकते हैं. ..
यूपी के मुरादाबाद से अनोखी तस्वीर सामने आई है यहां एक पिता ने अपनी बेटी की शादी से एक दिन पहले अपनी बेटी की घुड़चरी कराई. बेटी के पिता ने कहा कि लड़कियों को समानता का अधिकार और महिला सशक्तिकरण के लिए समाज को सन्देश देने के लिए ये बारात निकाली.
यूपी के मुरादाबाद में शिक्षा माफियाओं के कहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से अभिभावकों में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि वीडियो में कुछ छात्रों को शिक्षा माफियाओ के गुंडे बेरहमी से मारते हुए साफ नजर आ रहे है. उक्त घटना में घायल तो कई बारहवीं के छात्र हुए है लेकिन एक दलित छात्र को गम्भीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जंहा डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है.
Inter religion Marriage in Muradabad Stopped by Hindu Yuva Vahin: अंतरधार्मिक विवाह से रोके जाने के बाद पुलिस ने युवती को परिवार के हवाले कर दिया और युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.
उत्तर प्रदेश का क्या है चुनावी हाल? ये जानने जी सलाम की टीम मुरादाबाद देहात में पहुंची जहां टीम ने शहर के काज़ी के साथ बातचीत की इस दौरान उन्होंने कहा- कि हर पार्टी अपने तरह के बयानात देती है लेकिन चुनाव का असल मुद्दा बयानबाज़ी नहीं बल्कि विकास होना चाहिए.
बताया जा रहा है कि बस मूंढापांडे थाना क्षेत्र इलाके के पास पहुंची तभी चालक तेज रफ्तार बस से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद बस हाईवे किनारे लगी स्टील की ग्रिल तोड़ते हुए सड़क किनारे खड्ढ में जा गिरी. यात्रियों की चीख-पुकार मच गई