MP News: मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ग्वालियर के एक रेस्टोरेंट में पहुंचे हुए थे, लेकिन यहां उन्हें गुस्सा आ गया, बताया जा रहा है की उन्हें सीट नहीं मिली थी. हालांकि अब उनकी सफाई भी आई है.
MP Vidhansabha: मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक ने परिवार की सुरक्षा का मुद्दा उठाया तो एक मंत्री इस मामले में रो पड़े, जिससे यह मामला चर्चा में बना हुआ है.
सरकारी प्रॉपर्टी पर अतिक्रमण को लेकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा- एक एक अतिक्रमण हटाऊंगा. नर्मदा को दूषित नहीं होने दूंगा. नर्मदा अतिक्रमण को हटाऊंगा. वो मुझे हटाये उससे पहले में उन्हें हटा दूंगा. गंगा जलसंवर्धन अभियान के दौरान नर्मदा पूजन के बाद सदानीरा नर्मदा में गंदगी और अतिक्रमण पर भड़के थे मंत्री.
Raisen News: रायसेन जिले में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल अपने गृह नगर बरेली पहुंचे. बरेली के यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी देख मंत्री भड़क गए. राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि इस सारी गंदगी को एकत्र कर एक सप्ताह के लिए सीएमओ के कक्ष में रखा जाए. यहां मेरे गृह नगर की महिला यात्री इस स्थिति में बैठ रही हैं, ऐसे में सीएमओ को बैठना चाहिए. राज्य मंत्री ने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर बस अड्डे की हालत सुधरनी चाहिए, नहीं तो मुझे पता है कि कैसे कार्रवाई करनी है.
Raisen Newa: राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन जिले में तीखे एक्शन में नजर आए हैं. बरेली में गंदगी देख मंत्री भड़क गए और उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में CMO को बैठना चाहिए. सारी गंदगी लाओ और CMO के कक्ष में रखो.
MP Latest News: मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने नर्मदापुरम से भोपाल जा रहे थे. तभी नरेंद्र पटेल ने एक एक्सीडेंटग्रस्त कार को देखकर मानवता का परिचय दिया. मंत्री ने तुरंत अपने वाहन को रोका और घायल व्यक्तियों को कार से बाहर निकालने में मदद की. इसमें एक युवक भी शामिल था जो कार में फंसा हुआ था. मंत्री ने युवक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया.
MP Election: मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद कई सीटों पर घोषित प्रत्याशियों का विरोध तेज हो गया है.