Raisen electric shock: रायसेन में मोटर चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधकर बेरहमी से प्रताड़ित करने और बिजली के करंट देने का मामला सामने आया है. मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है.
Raisen News-रायसेन में शादी की रस्में और सात फेरे पूरे होने के बाद नई नवेली दुल्हन गहने समेटकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दुल्हन को रास्ते से पकड़ा, जिसके बाद थाने में हुए आपसी समझौते के तहत कपड़े-गहने वापस कर रिश्ता कर दिया गया.
Raisen News: एक युवक अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए एक टावर पर चढ़ गया. वहीं से लड़की को बुलाकर शादी कराने की मांग करने लगा. यह हाई-वोल्टेज ड्रामा कई घंटों तक चलता रहा.
Raisen News-भोपाल-रायसेन हाईवे स्थित सेहतगंज टोल के पास दो यात्री बसों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हैं. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Raisen Urine Incident: रायसेन में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के 70 वर्षीय पिता की बेरहमी से पिटाई की और जबरदस्ती उन्हें पेशाब पिलाया. इस अमानवीय घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
mp news: रायसेन के कई सरकारी स्कूलों में बिना मांग के करीब 2 करोड़ रुपये के कॉन्फ्रेंस हॉल टेबल और अन्य फर्नीचर खरीदी का मामला सामने आया है. प्रिंसिपल ने शिकायत करते हुए कहा कि स्कूल में बच्चों की बैठने की जगह नहीं है और यहां फर्नीचर भेजे गए हैं.
Raisen News-रायसेन में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई. आग की चपेट में आने से करीब 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. आग बुझाने के लिए किसानों ने ट्रैक्टर और पेड़ों की टहनियों का इस्तेमाल किया. फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है.
Raisen News-वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में रायसेन पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रायसेन किले से तोप चलाते हुए धर्म विरोधी नारे लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी.
Lathmar holi In MP: बरसाने की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी लठमार होली का आयोजन किया जाता है. इस आयोजन में महिलाएं प्रतीकात्मक रूप से पुरुषों पर लाठियां बरसती हैं और पुरुष ढाल बचाव करते हैं. इसके बाद फाग गीत गाए जाते हैं. रंग गुलाल के साथ जमकर होली का जश्न मनाया जाता है. जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.
Raisen Vulture Release: सीएम मोहन यादव ने रायसेन के हलाली डैम क्षेत्र में पांच दुर्लभ गिद्धों को उपचार के बाद छोड़ा है. बताया जा रहा है कि इन सभी गिद्धों पर जीपीएस टैग लगाए गए हैं. हाल में हुई गणना के मुताबिक, प्रदेश में गिद्धों की संख्या बढ़कर 1532 पहुंच गई.
MP News: रायसेन में अधिकारी की पत्नी के साथ ठगी हुई है. आरोपी महिला ने पीड़िता को अपनी बातों में लपेटते हुए उसके साथ धोखाधड़ी की है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला संतान सुख की आड़ में महंगे जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई.
MP News: रायसेन से अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां गाय का दूध नहीं मिलने पर महिला ने अपने पड़ोसी को जख्मी कर दिया. महिला ने किसान की उंगली को अपने दांतों से बुरी तरह चबा डाला है.
Raisen News: रायसेन में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 60 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चों समेत 27 लोग घायल हो गए.
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रमीणों को आसमान से नीचे की ओर आता हुआ एक गैजेट मिला.गैजेट पर मलेशिया लिखा हुआ था. क्या है ये यंत्र कहीं बम तो नहीं और इसपर मलेशिया क्यों लिखा है जैसे सवालों ने ग्रामीणों के अंदर खौफ पैदा कर दिया था.
Raisen News-रायसेन जिले के बम्होरी में सरकारी अस्पताल में पिछले तीन सालों से डॉक्टर और स्टाफ की नियुक्ति न होने के विरोध में ग्रामीणों ने आज से अनिश्चितकालीन नगर बंद का आह्वान किया है. अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं ठप होने से करीब 60 गांवों के लोग परेशान हैं और उन्हें मजबूरी में इलाज के लिए महंगे खर्च पर दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने कल एसडीएम को ज्ञापन सौंपन के बाद आज बाजार पूरी तरह बंद रखे और चेतावनी दी है अगर जल्द ही डॉक्टर की पदस्थापना नहीं की गई, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे.
Raisen News: रायसेन में 115 वर्षों से चली आ रही अनूठी परंपरा के तहत कड़कड़ाती ठंड के बीच 35 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया. रायसेन प्रदेश का ऐसा नगर है जहां साल में दो बार रावण जलाने की परंपरा है.
Raisen News-रायसेन के उदयपुरा में एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर करीब 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई. महिला ने घरेलू विवाद और आर्थिक परेशानी से तंग आकर टंकी से कूदने की धमकी दी. इस घटना की जानकारी मिलने के अफरा-तफरी मच गई. मौके पर लोगों की जमावड़ा लग गया.
MP News: रायसेन जिले में फिल्म 'शोले' के सीन जैसा दृश्य देखने को मिला. नाराज होकर मायके गई पत्नी से मिलने की जिद में एक युवक हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया. फिर टॉवर पर युवक ने ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा किया कि नीचे भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.
Raisen News-रायसेन में सीएम हेल्पलाइन निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इनमें एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित कार्यपालन यंत्री प्रतिभा सिंह, सिविल सर्जन डॉ. यशपाल सिंह बाल्यान, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग की संगीता जायसवाल, कृषि उपज मंडी गैरतगंज के सचिव शिवनारायण वाडिया, मंडीदीप सीएमओ प्रशांत कुमार जैन, जिला विपदन अधिकारी कल्याण सिंह, उर्जा विभाग के डीआरडीओ सत्येंद्र साहू शामिल है. सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में पेश होकर जवाब देने को कहा गया है.
Raisen News: रायसेन जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बिना सुरक्षा उपकरण के एक कर्मचारी बिजली के खंभे पर चढ़ा था. अचानक लाइन चालू होने पर कर्मचारी खंभे में ही चपक गया. गंभीर हालात देखते हुए कर्मचारी को सिविल अस्प्ताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. हालांकि, इस मामले में ठेकेदार पर केस दर्ज कर लिया गय है.
Raisen News-रायसेन में जिला अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को उजागर करती तस्वीर सामने आई है. अस्पताल के प्रसूता और नवजात शिशु वार्ड में कॉकरोच और खटमल रेंगते हुए नजर आए हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि ये कीड़े उन बिस्तरों के आसपास रेंगते हुए नजर आए, जहां प्रसूताएं और नवजात बच्चे भर्ती रहते हैं.
Raisen Land Dispute: रायसेन के बेगमगंज में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. दोनों पक्ष लाठी-डंडे और धारदार हथियारों लेकर आपस में भिड़ गए. इस खूनी झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.