Panchayat Season 3: रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon Prime Video की पंचायत-3 वेब सीरीज विभिन्न स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज है. वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः नेटफ्लिक्स की हीरामंडी और प्राइम वीडियो की इंडियन पुलिस फोर्स है.
Panchayat Season 3: प्राइम वीडियो की प्रमुख सीरीज का सीजन 3 रिलीज होने के साथ ही अपने पिछले सीजन की तरह हिट हो गया है. हर किसी की जुबान पर पंचायत सीजन 3 का नाम है और साथ ही चर्चा हो रही है उन किरदारों की जो भले ही इस सीजन में नए हैं और जो दो-तीन सीन में ही दिखे लेकिन दर्शकों के दिलो-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ते हैं. ऐसे ही एक किरदार हैं जगमोहन. सीरीज में इनका घर गांव के बाहर दिखाया गया है और यह अपनी बूढ़ी मां के नाम से सरकारी आवास योजना का लाभ उठाने के लिए गजब की तिकड़म लगाते हुए नजर आते हैं. खैर ये तो थी परदे की बात.
गांव फुलेरा के प्रधान जी की बेटी रिंकी को तो आप सब जानते हैं. रिंकी की लेटेस्ट सीजन में सचिव जी के साथ लव स्टोरी फैंस को खूब पसंद आई. लेकिन अब एक्ट्रेस ने बातचीत में बताया कि कुछ सीन्स की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने उनकी क्लास लगा दी थी.
Panchayat Season 3: आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ! 'पंचायत सीजन 3' 28 मई, 2024 को प्राइम वीडियो पर वापस आने के लिए तैयार है. फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है.
TVF announced exciting series: टीवीएफ ने अपनी आने वाली धमाकेदार सीरीज की पूरी लिस्ट रिवील कर दी है. इस लिस्ट को देख फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं.
Panchayat season 3 trailer out: प्राइम वीडियो ने जितेन्द्र और नीना गुप्ता स्टारर पंचायत सीज़न 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. राजनीति, प्रतिद्वंद्विता, रोमांस और हंसी से भरपूर इस सीरीज के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.
Popular Most Awaited Web Series in Hindi: ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज के सीक्वल का इंतजार फैंस पलक पावड़े बिछाए कर रहे हैं लेकिन इंतजार है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा और दर्शकों की बेचैनी बढ़ती ही जा रही है.
वैसे तो पंचायत वेब सीरीज के दोनों सीजन का हंगामा अभी तक नहीं थमा है. कितने लोग ऐसे हैं जिसके जेहन से वह संवाद हट गया हो कि 'देख रहा है विनोद', 'सुन रहा विनोद'. नहीं हटा है ना. इस सब के बाद भी लोग हिंदी वेब सीरीज पंचायत के तीसरे सीजन के आने का इंतजार कर रहे हैं.
Panchayat 3 Web Series : पंचायत वेब सीरीज की कहानी जिस गांव और पंचायत के इर्ग-गिर्द घूम रही है वह भी मान रहे हैं कि इस सीरीज में वही हकीकत है जो एक पंचायत की होती है. गांव में सड़कों का अभाव और ना जाने समस्याओं का कितना हीं अंबार जिसको लेकर लोग लड़ते रहते हैं.
OTT Upcoming Web Series: ओटीटी पर बीते कुछ साल में ऐसी भी वेब सीरीज आई हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है. इनके दो सीजन हिट हो चुके हैं और दर्शक तीसरे का इंतजार कर रहे हैं. एक नजर उन कहानियों पर जिनके नए सीजन अनाउंस हो चुके हैं. संभवतः साल भर में रिलीज होंगे.
पंचायत सीजन 2 को लेकर दर्शकों का उत्साह थमा भी नहीं और दर्शक इसके तीसरे सीजन के रिलीज के बारे में जानने को बेताब हो गए.