Baba Bageshwar Padyatra: निवाड़ी जिले में बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में अनोखे रंग भी देखने को मिल रहे हैं. पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में शामिल होने के लिए सात समुंदर पार अमेरिका से भी उनका शिष्य आया है.
Baba Bageshwar: सनातन हिंदू एकता यात्रा लेकर निकले बाबा बागेश्वर ने हिंदुत्व को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कट्टर हिंदू बनने की बात कही है.
Sanjay Dutt Joined Hindu Unity March With Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 160 किलोमीटर लंबी 'हिंदू एकता' पदयात्रा की शुरुआत की है. इस यात्रा के दौरान 25 नवंबर को बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ खजुराहो में आयोजित पदयात्रा में शामिल हुए. संजय दत्त के साथ-साथ सुपरस्टार खली और कॉमेडियन श्याम रंगीला भी इस यात्रा में भाग लिया. उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं.
Bageshwar Baba: बागेश्वर बाबा की सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बागेश्वर बालाजी भगवान के दर्शन और परिक्रमा के बाद हनुमान चालीसा का सामूहिक रूप से पाठ किया जाएगा, उसके बाद बागेश्वर धाम से ओरछा के लिए यात्रा रवाना होगी. बताया जा रहा है कि यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर से लोग यहां पहुंचे हैं.
Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम में एक महत्वपूर्ण बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए ताकि हिंदुओं को अधिक अधिकार प्राप्त हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि अन्य देशों में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता है और उन्हें भगा दिया जाता है, तो उन्हें भारत में शरण और सुरक्षित आवास मिलना चाहिए।
Unnao Devkinandan Video: उन्नाव में आयोजित राम कथा में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन बोर्ड की मांग की है. उन्होंने कहा कि देश में वक्फ बोर्ड होने के बावजूद सनातन बोर्ड की आवश्यकता है. इस मांग को लेकर 16 नवंबर को दिल्ली में संत समाज की बड़ी बैठक होगी, जिसमें बड़े धर्माचार्य शामिल होंगे और सनातन बोर्ड के साथ कृष्ण जन्मभूमि की निर्माण की मांग की जाएगी. देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा सनातनियों को जगाने के लिए है और सनातन बोर्ड से ही धर्म का रक्षण होगा. उन्नाव सदर क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय राम कथा में हजारों लोग शामिल हुए.
Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बागेश्वर धाम पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई नेता और पूर्व विधायक मौजूद रहे. पंडित धीरेंद्र शास्त्री और कमलनाथ के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई. इसके बाद वह यहां से रवाना हो गए. बता दें कि कमलनाथ अक्सर बागेश्वर धाम जाते रहते हैं.
Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुंबई पहुंचे. यहां उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर और गायक विशाल मिश्रा, एक्टर अनुपेम खेर समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों से मुलाकात की. उनकी इस मुलाकत के बाद लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
Lok Sabha Election 2024: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने डाला वोट. मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक मतदान केंद्र जाकर वोट डाला साथ ही मतदाताओं से वोट डालने की अपली भी की. बता दें कि मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान जारी है.
Holi in Bageshwar Dham: छतरपुर के धार्मिक बागेश्वर धाम में होली की तैयारी धूमधाम से पूरी हो गई है. इस बार की होली बागेश्वर धाम के भक्तों के लिये खास होगी. बाबा धीरेन्द्र शास्त्री ने मीडिया में बताया कि देश विदेश से आने वाले भक्तों के लिए होली बागेश्वर धाम की होली काफी खास होगी. बाबा बागेश्वेर ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी कहा कि राष्ट्र के हित में वोट करें हर व्यक्ति वोट डालने जरूर जाए.
Baba Bageshwar Dance Video: बाबा बागेश्वर के डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मग्न होकर डांस कर रहे थे. उनका ये अफ्रीकन स्टाइल वाला डांस तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखिए उनका ये अतरंगी डांस वीडियो.
Bageshwar Baba: छतरपुर के बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बागेश्वर धाम पर सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं उसी दौरान बागेश्वर धाम के मंच पर जब गुजरात से आए कलाकारों ने अफ्रीकन शैली में राधे राधे गीत बजाया तो बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने आप को रोक नहीं पाए और मंच पर कलाकारों के साथ जमकर थिरकते नजर आए.
Pandit Dhirendra Krishna Shastri: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उस वक्त इमोशनल हो गए, जब वह भागवत कथा सुनाते हुए भगवान हनुमानजी का प्रसंग सुना रहे थे. कथा सुनाते-सुनाते उनकी आंखों में आंसू आ गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. दरअसल, गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भावगत कथा सुना रहे हैं. इस दौरान जब उन्होंने हनुमानजी का प्रसंग सुनाते-सुनाते अपने बचपन में गरीबी की बात सुनाई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे.
Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ज़ी न्यूज पर खास बात करते हुए भगवान राम को मांसाहारी बताने वालों की जमकर क्लास लगाई. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि जो भगवान राम को मांसाहारी बता रहे हैं वो रावण के परिवार के हैं.
Dhirendra Krishna Shastri Exclusive Interview: Zee News पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Baba Dhirendra Krishna Shastri) का इंटरव्यू देखिए. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आए दिन चर्चाओं में रहते हैं. इन दिनों राम मंदिर का मुद्दा भी पूरे देश में गूंज रहा है. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. आरोप है कि विपक्ष इस मुद्दे पर अब भी राजनीति कर रहा है. NCP (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के भगवान राम को मांसाहारी तक बता दिया. राम मंदिर से लेकर हिंदू राष्ट्र के साथ कई मुद्दे पर देखिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या जवाब दिया?
Baba Bageshwar Dham Katha: बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज उत्तर पूर्वी दिल्ली की घोंडा विधानसभा स्थित तीसरा पुस्ता यमुना खादर में पहली बार 1 फरवरी से लेकर 3 फरवरी तक राम भक्त श्री हनुमंतलाल की कथा राम भक्तों को सुनाने आ रहे हैं.
Bageshwar Baba: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित ध्रीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला. वह बागेश्वरधाम में इलेक्ट्रिक गाड़ी चलाते और घुड़सवारी करते हुए नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान उनके साथ कथा वाचक डॉक्टर श्यामसुंदर पाराशर भी मौजूद रहे.
सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री के बहुत सारे वीडियो वायरल होते हैं, इसी कड़ी में उनका वीडियो काफी देखा जा रहा है. दरअसल धीरेंद्र शास्त्री इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने कभी किसी नेता का साधुवाद नहीं किया लेकिन वो नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देंगे कि उनकी वजह से 22 जनवरी का अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है. देखिए VIDEO
Pandit Dhirendra Krishna Shastri: दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में कथा के लिए पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जाहिर की है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यहां पर बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए खतरा है, इसलिए मेरी माताओं बहनों से अपील है कि सभी अपने बच्चों को मास्क लगाएं. वहीं उन्होंने राम मंदिर को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है.
Baba Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पुजारी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक बार फिर दिल्ली में दरबार लगने जा रहा है. पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में होने वाले इस कथा आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पंडित धीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में उनके श्रद्धालु हर आयोजन में पहुंचते हैं. देखें वीडियो
Dhirendra Krishna Shastri Divya Darbar : महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में लगने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार सुरक्षा कारणों से कहीं और आयोजित किया जाएगा. इसको लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है.
बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने अनोखे कथा कहानियों से हमेशा चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जहां बाबा बागेश्वर बजरंगबली के बारे में बेहद अनोखी बात बता रहे हैं. देखिए वीडियो.