Bangladesh Violence: बांग्लादेश हिंसा पर कथावाचक देवकीनंद ने कहा कि बांग्लादेश में एक क्रिकेटर के लिए पूरा देश खड़ा हो गया और हम हिंदुओं के मारे जाने पर चुप हैं. ये हमारे लिए शर्म की बात हैं. इस पर भी कई हिंदू राजनीति कर रहे हैं. उन हिंदुओं के लिए हमको खड़ा नहीं होना चाहिए? पूरा देश एक हो जाए और आवाज उठा दे तो बांग्लादेश की हिम्मत नहीं होगी हमारे बच्चों को मारने की.
सनातन क्रिकेट लीग की शुरुआत हो चुकी है, इसमें 4 टीमें होंगी. इनका मैच नोएडा स्टेडियम में होगा. इस लीग का मकसद देश के कई हिस्सों में बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाना है.
Mathura Latest News: मुगल शासक औरंगज़ेब के इतिहास में बदलाव को लेकर NCERT की किताबों में संशोधन पर आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने खुलकर समर्थन जताया है. उन्होंने दो टूक कहा जो इतिहास अब तक पढ़ाया गया, वह झूठा और भ्रामक था.
Mathura Video: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. प्रियाकांत जू मंदिर कार्यालय के फोन में मिली धमकी में एक महीने के भीतर उन्हें उड़ा देने की चेतावनी दी गई है. स्थानीय पुलिस को इस बारे में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है. मथुरा पुलिस के मुताबिक, धमकी उनके प्रियाकांत जू मंदिर कार्यालय में एक ऑडियो संदेश के जरिए दी गई है. बताया गया कि कार्यालय के मोबाइल नंबर के व्हाट्सऐप पर किसी व्यक्ति द्वारा गुरुवार दोपहर को वॉयस मैसेज भेजा गया. इसमें उक्त व्यक्ति ने देवकीनंदन को एक महीने में उड़ाने की धमकी दी है.
Mathura News: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की मथुरा वृंदावन मांट के वंशीवट पर भागवत कथा चल रही है. इस बीच प्रियाकांत जू मंदिर कार्यालय में देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है.
Agra News: प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर अपने बयान को लेकर एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. आगरा की एसीजेएम कोर्ट ने देवकीनंदन ठाकुर को 9 जुलाई को पेश होने का नोटिस जारी किया है.
Devkinandan Thakur On Pakistan: पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करने पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने पाक पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर से धोखा दिया है.
Prayagraj Devkinandan Thakur: महाकुंभ में देवकीनंदन ठाकुर की राम कथा का बयान करते हुए बॉलीवुड पर भड़कते नजर आए. इस दौरान उन्होंने कई सवाल बॉलीवुड और फिल्मी दुनिया पर उठाए और महिलाओं पर भी बोले....
Bangladesh Voilence: बांग्लादेश में मंदिरों को, इस्कॉन को आतंकवादी गढ़ बताया जा रहा है. वहां के हिंदुओं को काटा जा रहा है. जो लोग आवाज उठा रहे है, उनके ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है. उन्हें जमकर मारा-पीटा जा रहा है. सनातनी हिंदुओं की दुखद हालत पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है.
Devkinandan Thakur: देवकी नंदन ठाकुर ने वक्फ बोर्ड की प्रासंगिकता पर सवाल उठाए और सनातन बोर्ड की मांग की. उन्होंने संभल हिंसा, मंदिरों की सुरक्षा और हिंदू राष्ट्र की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए. साथ ही, मथुरा में बुलडोजर चलने की उम्मीद जताई.
यूपी में गजवा-ए-हिंद का जवाब देने के लिए भगवा-ए-हिंद की रैली निकाली गई। आखिर इस भगवा राष्ट्रवादी आंदोलन का क्या संदेश है और इसके पीछे का मकसद क्या है?
Devkinandan Thakur: उन्नाव के रामलीला मैदान में राम कथा की शुरुआत करते हुए जाने-माने कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन ने सनातन पर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने ज़ी मीडिया से खास बातचीत में कहा कि इस समय बहू-बेटियों की रक्षा करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए.
Unnao Devkinandan Video: उन्नाव में आयोजित राम कथा में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन बोर्ड की मांग की है. उन्होंने कहा कि देश में वक्फ बोर्ड होने के बावजूद सनातन बोर्ड की आवश्यकता है. इस मांग को लेकर 16 नवंबर को दिल्ली में संत समाज की बड़ी बैठक होगी, जिसमें बड़े धर्माचार्य शामिल होंगे और सनातन बोर्ड के साथ कृष्ण जन्मभूमि की निर्माण की मांग की जाएगी. देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा सनातनियों को जगाने के लिए है और सनातन बोर्ड से ही धर्म का रक्षण होगा. उन्नाव सदर क्षेत्र में आयोजित सात दिवसीय राम कथा में हजारों लोग शामिल हुए.
Unnao News: उन्नाव पहुंचे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन बोर्ड गठन की मांग की. उन्होंने दिल्ली चलो का नारा भी दिया. बड़ी संख्या में दिल्ली में साधु-संतों के जुटने की अपील की.
क्या देश में सनातन बोर्ड की ज़रूरत है.. क्या वक्फ बोर्ड की तरह देश में हिंदू संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सनातन बोर्ड बनाए जाने की ज़रूरत है.. वक्फ संशोधन बिल के वक्त से ही इस तरह की मांग उठती रही है.. लेकिन अब मशहूर कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने सरकार को सीधे-सीधे चेतावनी दी है वो वक्फ की तरह ही सनातन बोर्ड का गठन करे.. और वक्फ जितनी संपत्ति सनातन बोर्ड को दे.. आखिर क्या है पूरा विवाद और क्या है नई मांग.. करेंगे इसी पर बहस. लेकिन पहले देखिए ये रिपोर्ट।
Devkinandan Thakur: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के एक बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है. बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ साधु संत भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Devkinandan Thakur: जन्माष्टमी से पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है.
Sri Krishna Janmabhoomi Shahi Idgah Masjid Case: श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद विवाद केस में अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने कहा, 1000 सालों में मुस्लिम शासकों ने किए जुल्म, कृष्ण जन्मभूमि हम अपना हक मांग रहे हैं. देवकीनंदन ठाकुर ने भी कहा, हम संवैधानिक तरीके से लड़ाई लड़ रहे हैं. हालांकि मुस्लिम पक्ष ने इसको लेकर सवाल खड़े किए.
Kanwar Yatra 2024: ठेली हो दुकान, मालिक को लिखना होगा असली नाम वाले यूपी सरकार के फरमान पर राजनीतिक बहस के बाद अब धार्मिक गुरु भी मैदान में उतर आए हैं. मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जो जो मक्का में हो सकता है वो कांवड़ में क्यों नहीं ...बयान दिया है तो वहीं देवबंदी मौलाना मुफ़्ती सालिम अशरफ कासमी ने कहा है कि दुकानों के बाहर नाम लिखने से दूरियां और ज्यादा बढ़ेंगी, घटेगी नहीं, इसलिए हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं.
कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को बंगाल सरकार को झटका देते हुए 2010 के बाद जारी सभी ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द कर दिए. कोर्ट ने कहा कि ये सर्टिफिकेट किसी नियम का पालन किए बिना जारी किए गए थे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोर्ट के इस फैसले पर गहरी नाराजगी जताई है. कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर इस मामले पर क्या कह रहे हैं सुनिए.
Kathavachak Devkinandan Thakur: प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में फैमिली प्लानिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक बार फिर उन्होंने हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह दी है. साथ ही वक्फ बोर्ड की तरह सनातन बोर्ड बनाने की मांग भी की है.
Delhi Devkinandan Thakur Katha: अयोध्या राम मंदिर के बाद अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं वास्तविक गर्भगृह पर भव्य श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए आगामी रणनीति पर निर्णय के लिए संत समाज एवं धर्माचार्यों के साथ 18-25 फरवरी को 'सनातन संत संसद' आयोजित की जा रही है.