Rohtang Pass Video: मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश का मशहूर रोहतांग दर्रा पर्यटकों को ठंडक का एहसास कराने के लिए तैयार हो रहा है. जहां एक ओर कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, वहीं दूसरी ओर रोहतांग पास अब भी 15 से 20 फीट ऊंची बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है.
Rohtang Pass: रोहतांग दर्रा जल्द खुलने वाला है, बर्फ हटाने का काम अंतिम चरण में. जानें कब से पर्यटकों के लिए खुलेगा मढ़ी और क्या है प्रशासन की तैयारी.
कुल्लू जिला प्रशासन ने रोहतांग मार्ग की स्थिति की समीक्षा के बाद 4×4 वाहनों की आवाजाही की अनुमति 28 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है. गुलाबा से रोहतांग तक तय समय में ही आवाजाही होगी.
सर्दियों को देखते हुए रोहतांग पास के लिए नई ट्रेवल एडवाइजरी जारी. सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक ही वाहनों को अनुमति, सिर्फ 4x4 वाहन जा सकेंगे. बर्फबारी या खराब मौसम होते ही सड़क तुरंत बंद कर दी जाएगी. आदेश 10 दिसंबर 2025 तक प्रभावी.
Rohtang Pass: हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा, बहाल होते ही एक बार फिर सैलानियों से सराबोर हो गया है. इन दिनों, गरमी के मौसम में लोग यहां बर्फ़ीली ठंड का लुत्फ़ लेने पहुंच रहे हैं. मनाली में लंबे समय से ठप पड़ा पर्यटन सीज़न भी अब रफ़्तार पकड़ता दिख रहा है. गर्मियों की तपिश से राहत पाने के लिए देशभर से सैलानी यहां का रुख कर रहे हैं. रोजाना 500 से 800 वाहनों में सैलानी दर्रे का रूख कर रहे हैं.
रोहतांग पास के सबसे क़रीब समुद्रतल से 11000 फ़ीट ऊंचाई पर स्थित मढ़ी सैलानियों के लिए आज से खोल दिया गया है. पिछले चार महीने से बर्फ़बारी के बाद बंद हुए इस पर्यटक स्थल तक की सड़क से बर्फ़ हटाने के बाद ज़िला प्रशासन ने यह फ़ैसला लिया है.
हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में बसा रोहतांग पास न केवल एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, बल्कि यह कई रहस्यों और खतरों से भरा हुआ है. 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पास बर्फ से ढके पहाड़ों और रोमांचक सफर के लिए मशहूर है.
Rohtang Video: समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा आधिकारिक तौर पर पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. रोहतांग सड़क पर पानी जमने (ब्लैक आइस) के कारण प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. अब सर्दी के मौसम के बाद ही पर्यटक रोहतांग दर्रा का दीदार कर सकेंगे. एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी की है. रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी बंद कर दी गई है. प्रशासन ने मढ़ी में स्थापित पुकिस चौकी को भी गुलाबा स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी की है.
Bollywood Movies Location: हम भारतीय अपनी बॉलीवुड हिंदी फिल्मों के बहुत बड़े दीवाने हैं. फिर चाहे रोमांटिक ड्रामा हो, कॉमेडी हो, थ्रिलर हो या पीरियड फिल्म. भारत के खूबसूरत लोकेशन किसी भी विदेशी लोकेशन को टक्कर दे सकते हैं. कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भारतीय शहरों में की गई है. चलिए डालते हैं एक नजर...
गर्मी का मौसम लगभग शुरू हो चुका है. कई लोग हैं जो घर बैठे यह सोच रहे हैं कि समर वेकेशंस के लिए गर्मी के मौसम में बर्फीली जगहों का लुत्फ कैसे उठाएं. तो ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में जहां पर आप अपनी फैमिली फ्रेंड्स के साथ गर्मी के मौसम में बर्फीली जगह का मजा लें सकते हैं...
International Yoga Day 2023: हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई जगहों पर कार्यक्रम हुए. बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश में 4.19 लाख प्रशिक्षित प्रतिभागियों ने योग किया.
मौसम खराब होने के चलते सोमवार को रोहतांग की अटल टनल में करीब 500 वाहन फंस गए. भारी बर्फबारी की वजह से टनल के दोनों ओर सड़क पर फिसलन हो गई, जिसके चलते गाड़ियों का चलना मुश्किल हो गया.
Manali snowfall: सालभर बर्फ़ का दीदार करवाने वाले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल रोहतांग दर्रे का इंतेज़ार सैलानी बेसब्री से करते हैं. ऐसे में हर साल सर्दियों में होने वाली बर्फ़बारी के बाद रोहतांग पास तमाम आवाजाही के लिए बंद रहता है. फिलहाल पिछले कुछ महीने से बीआरओ रोहतांग पास तक सड़क से बर्फ हटाने का कार्य कर रहा है. बीआरओ के स्नो क्लीरन्स करने के बाद ही प्रशासन सैलानियों के लिए यह दर्रा बहाल करता है. इस वीडियो में जानें कि रोहतांग कब तक सैलानियों के लिए खुल पाएगा.
Himachal Weather Updates: हिमाचल प्रदेश में लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में 17 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है.
Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को ऊंची पहाड़ियों पर जोरादर बर्फबारी हुई, जिससे राज्य में फिर से तापमान में गिरावट दर्ज गई है.
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के साथ लगते नाले में फ़्लैश फ्लड की घटना सामने आई है. जिसमें बीआरओ के प्रोजेक्ट योजक के निजी कॉन्ट्रैक्टर की 5 मशीनें, 3 ट्रेक्टर मलवे में दबकर क्षतिग्रस्त हुए हैं . हालांकि, इस घटना में तमाम वर्कर सुरक्षित हैं.
पर्यटकों की पसंदीदा सैरगाह रोहतांग को इस साल सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने एक माह पहले ही बहाल कर दिया है. DC कुल्लू ने सैलानियों के लिए दर्रे की खुलने की अधिसूचना जारी कर दी हैं.
Atal Tunnel Rohtang की सुरक्षा में लगे Police के जवान minus 20 डिग्री Temperature में ठंड से कांपने को मजबूर हैं लेकिन फिर भी मोर्चे पर डेट हुए हैं, ये वो इलाक़ा है जहाँ सर्दियों में 10 से 15 feet Snowfall होती है और ज़बरदस्त Avalanche आते हैं देखिए हमारे संवाददाता की संदीप सिंह की ये Report.
अटल टनल के बाद रोपवे की सौगात मिलने जा रही है. इसके बनने के बाद रोहतांग दर्रे पर पर्यटक सालभर बर्फीली वादियों का लुत्फ उठा सकेंगे.
अटल टनल के सफर के लिए आपके पास होनी चाहिए ये जरूरी जानकारी
उद्घाटन के बाद अटल टनल में वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है... इसी बीच ज़ी पंजाब हरियाणा हिमाचल की टीम ने टनल के अंदर से टनल की बारीकियों और सुविधाओं का जायज़ा लिया.
ये इकलौता ऐसा रास्ता होगा जिसके जरिए भारी बर्फबारी में भी लेह और कारगिल का सड़क मार्ग खुला रहेगा. इस रास्ते पर आने वाले इकलौते पास शिंगुला पर टनल बनाने का काम शुरू हो रहा है जिसमें तीन साल का समय लगेगा.