Tikamgarh Fraud Story: टीकमगढ़ जिले में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक ठग ने महिला को अपने जाल में फंसा लिया था, लेकिन आखिरी वक्त में कुछ ऐसा हुआ कि वह अपने ही जाल में फंस गया.
Tikamgarh Rain: टीकमगढ़ जिले में हो रही बारिश के चलते बानसुजारा बांध में लगातार पानी आने के बाद एक साथ डेम के सात गेट खोल दिए गए हैं. जिससे बांध के नीचे धसान नदी के निचले हिस्से में जलस्तर 6 से 7 फीट तक बढ़ गया है, बांध प्रबंधन ने गेट खोलने से पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था. वहीं जिला प्रशासन ने भी लोगों को नदी से दूरी बनाने के निर्देश दिए हैं.
Tikamgarh District: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में खाद की समस्या अब तक दूर नहीं हुई है. खाद नहीं मिलने से किसान परेशान नजर आ रहे हैं. ऐसे में टीकमगढ़ जिले के किसानों ने जतारा तहसील कार्यालय के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया. किसानों का कहना है कि खाद नहीं मिलने से उनकी फसल बुआई नहीं हो पाई है.
Tikamgarh District: मध्य प्रदेश के कई जिलों में अभी भी खाद की समस्या दिख रही है. टीकमगढ़ जिले में भी किसान यूरिया खाद नहीं मिलने से परेशान नजर आ रहे हैं. टीकमगढ़ जिले के पलेरा में खाद नहीं होने से किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई, किसान सुबह से ही लाइन लगा लेते हैं, लेकिन सभी को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा है. फसलों की बुआई के लिए खाद की जरुरत पड़ रही है, लेकिन पर्याप्त खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं.
Tikamgarh District: मध्य प्रदेश के कई जिलों में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान नजर आ रहे हैं. टीकमगढ़ जिले में भी खाद की समस्या देखी जा रही है. ऐसे में डीएपी खाद के लिए परेशान किसानों ने अस्पताल चौराहे पर जाम लगा दिया, जबकि किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खाद उपलब्ध कराने की मांग की है.
MP News: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने अपने सभी सांसद प्रतिनिधियों को हटा दिया है, क्योंकि हाल ही में छतरपुर और टीकमगढ़ दोनों जिलों में मंत्री के सांसद प्रतिनिधियों का विरोध हुआ था.
MP Vidhasabha Chunav 2023: चुनावी साल में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बदला अपना अंदाज. ग्लोबल अंदाज वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लोकल हुए.टीकमगढ़ में कमलनाथ ने कहा कि सबईं जनन को राम-राम पौंचे!
Free Plot Scheme In MP: CM शिवराज ने प्रदेश वासियों को नए साल का एक बेहतरीन तोहफा दिया है. आपको बता दें कि नए साल पर सरकार (CM Shivraj Singh) ने एक ऐसी योजना की शुरूआत की है जिसके तहत गरीबों को फ्री में प्लॉट (Free Plot) दिए जाएंगे. इस प्लॉट का मॉडल साइज 600 वर्गफुट होगा. अभी तक 14 लाख लोगों ने फॅार्म भरा है.
BJP MLA Rahul Singh: मध्य प्रदेश में विधायक व पूर्व सीएम उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी ने तलवार से केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया है. वीडियो सोशल मीडि यो पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक राहुल सिंह अपने जन्मदिन पर तलवार से 41 केक काटते नजर आ रहे हैं. विधायक ने तलवार से एक कतार में रखे 41 केक काटे और उनके समर्थकों ने तालियां बजाकर जमकर जश्न मनाया. मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के खरगापुर का है. इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष का बयान भी आया है. देखें वीडियो
Tikamgarh Rape Case:जिले में एक युवक ने घर में सो रही युवती को घर से उठाकर जबरन दुष्कर्म किया और उसको अचेत अवस्था में छोड़कर भाग गया.
मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ जिले(Tikamgarh District) के खड़गपुर में कल एक परिवार के पांच सदस्यों को उनके घर पर फांसी पर लटका पाया गया. टीकमगढ़ के एसपी प्रशांत खरे(SP Prashant Khare) कहते हैं, "एफएसएल टीम को बुलाया गया, जांच चल रही है.
टीमकमगढ़ पुलिस ने मंगलवार को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित विटारा ब्रेजा कार को जब्त कर लिया. इस घटना को अंजाम देने वाले सभी 6 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने एसआई शेख मदीन पर हमला करने वाले इन सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 323, 294, 332, 353, 186, 364, 34 के तहत मामला दर्ज किया है.