World Hypertension Day: क्या शांत इंसान का BP भी हो सकता है High? हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को कैसे कंट्रोल में रखना चाहिए. उच्च रक्तचाप कितना खतरनाक हो सकता है. आज विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (World Hypertension Day) पर इस संबंध में जानते हैं डायबिटीज विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राजेश केसरी से. बता दें कि हर साल 17 मई को विश्व रक्तचाप दिवस मनाया जाता है. देखिए वीडियो-
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है जो उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इस स्थिति की रोकथाम, पता लगाने और नियंत्रण को बढ़ावा देने के लिए 17 मई को मनाया जाता है.
World Hypertension Day 2024: हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप दुनिया भर में हृदय रोग और समय से पहले मौत की बड़ी वजहों में से एक है. और इसकी वजह है खराब जीवनशैली, गलत खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की प्रभावित करती है. सैकड़ों लोगों की मौत समय से पहले हो जाती है. और हैरानी की बात यह है कि ज्यादादर लोग हाईपरटेंशन की इस समस्या से अनजान रहते हैं. हाइपरटेंशन की रोकथाम और इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई का दिन वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के रूप में मनाया जाता है.
World Hypertension Day 2024: भारत में 188.3 मिलियन लोग हाई ब्लड प्रेशर से प्रभावित हैं. रेसिस्टेंट हाइपरटेंशन (दवाओं के इस्तेमाल के बावजूद BP 140/90 से ऊपर) हाई BP है, जो इलाज करने के बाद भी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं देता है. हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप वाले करीब 20 फीसदी मरीज रेसिस्टेंट होते हैं.