मित्रों अगले विश्लेषण की शुरुआत हम प्राचीन यूनानी दार्शनिक सोलोन के एक कथन के साथ करना चाहते हैं। सोलोन ने कहा था कानून मकड़ी के जाले की तरह होता है। अगर कोई कमजोर या गरीब इसमें उलझता है तो वह फंस जाता है। लेकिन ताकतवर और अमीर इसे फाड़ कर आसानी से निकल जाते हैं। सोलोन ने जो बात सदियों पहले कही थी वो आज सोनम रघुवंशी के मामले में सही साबित हो रही है। और लोग पूछ रहे हैं कि कहीं सोनम की तरह सिया गोयल भी बच तो नहीं जाएगी। कोर्ट ने अपने पति के मर्डर के आरोपी सोनम रघुवंशी की बेल रद्द करने की अपील को खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद मर्डर में सोनम का साथ देने वाले राज कुशवाहा का हौसला भी बढ़ गया ह
उपराष्ट्रपति पर विपक्ष की बैठक। तीन नामों पर बैठक में चर्चा। एम अन्नादुरई का नाम रेस में आगे। पूर्व वैज्ञानिक हैं एम अन्नादुरई। महाराष्ट्र से दो नाम रेस में। आंध्र-तेलंगाना से भी एक नाम।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे धमकियों से नहीं डरते। उन्होंने चुनाव आयुक्तों को कानूनी सुरक्षा देने वाले 2023 के कानून पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि यह कदम भाजपा की मदद करने वाले आयुक्तों को बचाने के लिए उठाया गया। राहुल ने वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर भी सवाल उठाए।
हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट दो दिन पहले खोले जाने के बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है. जिसकी वजह से दिल्ली पर बाढ़ का संकट मंडरा रहा है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है...पुतिन ने पीएम मोदी से फोन कॉल पर बात की.... खुद पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन ने उनको फोन कॉल कर पिछले दिनों अलास्का में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मुलाकात के बारे में जानकारी साझा की...और इसके लिए पुतिन का धन्यवाद
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जम्मू में एक कार्यक्रम में काले शीशों वाली कार से पहुंचे, जिसे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सीज कर लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियम सबके लिए समान हैं और कानून का पालन अनिवार्य है।
Amid the ongoing military operation against terrorists in the Akhal forest of Kulgam district, an encounter has also started in Kishtwar district of Jammu division on Sunday. In the morning, the security forces launched a search operation on the information of the presence of two Pakistani terrorists in the hilly area.
Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर चल रहा है. सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है. आतंकी और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ चल रही है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पहाड़ी जिले के दूल इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था.
उत्तराखंड के धराली में हुए भीषण भूस्खलन के बाद अब रुद्रप्रयाग में एक बड़ा भूस्खलन हुआ है. इस हादसे में गौरीकुंड नेशनल हाईवे 109 का एक हिस्सा कई मीटर तक धंस गया. इससे सड़क यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है. इस वीडियो में रुद्रप्रयाग के अलावा धराली में आई बाढ़ की भीषण तस्वीरें दिखाई गई हैं जहां कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है. वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अचानक आई बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया. ये घटना उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की अगले हफ्ते मुलाकात हो सकती है. यह बात मॉस्को के संयुक्त राष्ट्र में उप-राजदूत दिमित्री पोल्यांस्की ने कही है. उन्होंने दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की पुष्टि की है. पोल्यांस्की ने यह भी कहा कि उन्हें पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच किसी तय बैठक की जानकारी नहीं है.
SIR का फाइनल आंकड़ा जारी, पूरे बिहार में खलबली! चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इटेंसिव रिवीजन यानी SIR के पहले चरण का अंतिम आंकड़ा जारी किया है. इसके मुताबिक, बिहार में वोटर रिवीजन के बाद कुल 7.24 करोड़ मतदाता हैं. 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. जिनके नाम हटाए गए हैं, उनमें मृत, विस्थापित और विदेश मतदाता शामिल हैं.
पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने सेनाध्यक्ष आसीम मुनीर रोज नये ड्रामे कर रहे हैं। आज आसीम मुनीर ने देश ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को तोहफा दिया है। सबकी जुबान पर इस तोहफे की चर्चा होती रही है।
आज का DNA आपको इसलिए देखना चाहिए, क्योंकि आज हम 'Miss इंग्लैंड' की भारत विरोधी सोच का DNA टेस्ट करने वाले हैं। दरअसल, भारत विरोधी 'कुंठा क्लब' में अब 'इंटरनेशनल मॉडल' की एंट्री हुई है। ये मॉडल..वैसे तो मिस इंग्लैंड है...लेकिन इसका काम भारत विरोधी नैरेटिव फैलाना है..ठीक वैसे ही, जैसे भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे संघर्ष के दौरान हमारे देश में रहने वाले कुंठा क्लब के सदस्य नैरेटिव फैलाते थे।
DNA में कर्नाटक के हावेरी का एक वीडियो दिखाया था...जिसमें गैंगरेप के सात आरोपी जमानत मिलने के बाद सड़क पर जुलूस निकालते नजर आए थे...इस वीडियो को दिखाने के साथ अपील भी की थी कि गैंगरेप के आरोपियों के ऐसे महिमामंडन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए हमारी मुहिम का असर हुआ है। कर्नाटक पुलिस ने सभी सात आरोपियों को जमानत के नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार कर लिया. अब DNA में एक्सपोज होगा कर्नाटक में चल रहे वो खतरनाक ट्रेंड जिसकी बुनियाद में कट्टरपंथ है,...और इन्हें हमने एक नाम दिया है...जो है कट्टरपंथ के काले किरदार.
एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया में अक्सर मिडिल ईस्ट और खासकर सऊदी अरब से टूरिस्ट आते हैं जो कुछ दिनों के लिये यहां ठहरते हैं.. फिर शादी करते हैं. और फिर 15 दिनों में ही वो टूरिस्ट तलाक देकर अपने देश लौट जाता है..इंडोनेशिया के पुनकक इलाके में गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी कुछ पैसों के लिये टूरिस्ट से करवा दी जाती है. शादी के इस तरीके के Pleasure Marriage या निकाह मुताह कहा जाता है.
DNA : इस बार ट्रंप ने अमेरिका के सबसे पुराने शिक्षा संस्थानों में एक Harvard University के खिलाफ मनमाने फैसले लिए और उसमें विदेशी छात्रों के दाखिले पर प्रतिबंध लगा दिया. पर Harvard ने भी ईंट का जवाब पत्थर से दिया और कोर्ट जाकर ट्रंप के फैसले पर स्टे लगवा दिया..ट्रंप को लग रहा था कि वो अमेरिका में सबसे पावरफुल हैं। लेकिन वहां की कोर्ट ने उनका गुरूर तोड़ दिया..
आज ही कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एक अहम बैठक की। देश में कोरोना के मामले धीरे धीरे बढ़ने लगे हैं। देश में कोरोना के कुल 312 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 95 मरीज केरल में हैं।
DNA : अमेरिकी टकसाल (U.S. Mint) ने पेनी बंद करने के लिए अपना अंतिम ऑर्डर दे दिया है, और इसके पूरा होते ही इन सिक्कों का निर्माण स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।अमेरिकी वित्त विभाग के एक अधिकारी ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए बताया कि पेनी बनाने की लागत में 2024 में 20% से अधिक की वृद्धि हुई है। फिलहाल एक पेनी बनाने में चार पेनी से अधिक की लागत आ रही है, जिससे सरकार को प्रत्येक सिक्के पर घाटा उठाना पड़ रहा है।
अच्छा मानसून होने से देश में फसल की रिकॉर्ड पैदावार होती है और मानसून खराब होता है तो देश की इकोनॉमी बिगड़ जाती है । इस बार मानसून के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है । इसका हमारे जीवन पर...खेती-बाड़ी पर.....क्या असर होगा .....अब हम इसका विश्लेषण करेंगे....आज की खबर में गांव की मिट्टी की खुशबू भी है और शहर की जलजमाव वाली परेशानी भी है । इसीलिए आप किसान है या कारोबारी....नौकरीपेशा है या स्टूडेंट.....इस खबर को ध्यान से देखिए..
DNA में हमारी अगली खबर खासकर रेल यात्रियों के लिए है। आने वाले दिनों में आप रेल यात्रा के दौरान ट्रेन में ही एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। आपको ट्रेन में एटीएम की सुविधा देने का ट्रायल भी शुरू हो गया है।
दिल्ली में लाउडस्पीकर समेत शोर मचाने वाले सभी तरह के साउंड सिस्टम के खिलाफ पुलिस ने बड़ी स्ट्राइक कर दी है। दिल्ली में लाउडस्पीकर बजाने के लिए आपको कागज दिखाना होगा। कागज दिखाएंगे तभी लाउडस्पीकर बजा पाएंगे...दिल्ली में लाउडस्पीकर कितना लाउड होगा..दिल्ली पुलिस ने इसके लिए नियम तय कर दिए हैं. नए नियम के तहत लाउडस्पीकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के इस्तेमाल से पहले लिखित अनुमति लेना जरूरी है। नये नियम के तहत उपकरण सप्लाई करने वालों और Municipal Corporation की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है. रात के समय प्रतिबंधों को और ज्यादा सख्त कर दिया गया है..
दिल्ली के घरों में भी महिलाओं की ही हुकूमत चलती है..देश की राजधानी दिल्ली में घर-गृहस्थी के मामलों में महिलाएं हीं बिग बॉस हैं..यानी उनसे पूछे बिना घर के किसी भी जरूरी काम पर अंतिम फैसला नहीं होता है.. महान लेखक मुंशी प्रेमचंद ने कहा था कि महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं और उनके बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं..और एक नई रिपोर्ट के मुताबिक उनकी ये बात सौ फीसदी सच साबित हो रही है.