ट्रम्प उस घोड़े के जितना स्वस्थ हैं जिसकी पुतिन सवारी करते हैं: हिलेरी
Advertisement

ट्रम्प उस घोड़े के जितना स्वस्थ हैं जिसकी पुतिन सवारी करते हैं: हिलेरी

हिलेरी क्लिंटन ने आज डोनाल्ड ट्रम्प का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह उस घोड़े के समान ‘स्वस्थ’ हैं जिस पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कभी सवारी करते थे।

फाइल फोटो

न्यूयार्क: हिलेरी क्लिंटन ने आज डोनाल्ड ट्रम्प का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह उस घोड़े के समान ‘स्वस्थ’ हैं जिस पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कभी सवारी करते थे।

गौरतलब है कि ट्रम्प ने हाल में अपने प्रचार अभियान में हिलेरी के स्वास्थ्य का जिक्र किया था। इतना ही नहीं हिलेरी ने ट्रम्प के बीते दिनों ‘मुसलमानों पर प्रतिबंध’ वाले बयान पर तंज करते हुए कहा कि कल्पना करें कि अगर ट्रम्प राष्ट्रपति बनें और व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपतियों के साथ तस्वीर खिंचने की रस्म ‘प्रेसिडेंशियल फोटो ऑप’ के लिए कोई तस्वीर खिंची जाए तो उसमें बराक ओबामा को कैसे जगह मिलेगी।

लास वेगास में हुए तीसरे एवं अंतिम प्रेसिडेंशियल डिबेट के महज 24 घंटे बाद ही न्यूयार्क में वाल्ड्रोफ एस्टोरिया में आयोजित एक औपचारिक परमार्थ रात्रि भोज समारोह में हिलेरी और ट्रम्प का आमना सामना हुआ।

‘71वें अल्फ्रेड स्मिथ चैरिटी डिनर’ में दोनों एक सीट छोड़कर बैठे थे। ऐतिहासिक रूप से यह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान की एक रस्म है जिसमें उम्मीदवार अपनी दरियादिली का प्रदर्शन करते हैं और खुद को कमतर दर्शाने वाली हल्की फुल्की मजाकिया टिप्पणी करते हैं और एक दूसरे पर हास्य करते हैं।

 

Trending news