लंदन में आतंकी हमले की आशंका से हड़कंप, लंदन ब्रिज को खाली कराया गया
Advertisement

लंदन में आतंकी हमले की आशंका से हड़कंप, लंदन ब्रिज को खाली कराया गया

लंदन में आतंकी हमले की आशंका से लंदन ब्रिज के आस-पास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बीबीसी दफ्तर को भी खाली कराए जाने की बात सामने आई है। संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बता रही है।

लंदन में आतंकी हमले की आशंका से हड़कंप, लंदन ब्रिज को खाली कराया गया

लंदन : लंदन में आतंकी हमले की आशंका से लंदन ब्रिज के आस-पास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बीबीसी दफ्तर को भी खाली कराए जाने की बात सामने आई है। संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बता रही है।

रिपोर्टों के मुताबिक सेंट्रल लंदन में ग्रेट पोर्टलैंड स्ट्रीट को खाली कराया गया है और उसकी घेराबंदी की गई है। बीबीसी दफ्तर के बाहर संदिग्ध वस्तु मिलने की बात सामने आई है। लंदन ब्रिज के आस-पास से लोगों को निकाला गया है।

जानकारी के मुताबिक बीबीसी दफ्तर के पास एक संदिग्ध कार खड़ी है जिसके बाद से एहतियात के तौर पर पुलिस ने बीबीसी मुख्यालय को खाली कराया है। लंदन ब्रिज काफी महत्वपूर्ण स्थल है। यहां रेलवे एवं मेट्रो स्टेशन स्थित हैं। यहां बड़ी संख्या में कंपनियों के कार्यालय हैं और दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं।

 

Trending news