'द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से बाढ़ सबसे खराब आपदा'
Advertisement

'द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से बाढ़ सबसे खराब आपदा'

उत्तर कोरिया में आई बाढ़ द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से ‘सबसे खराब आपदा’ है। इस बाढ़ में सैकड़ों लोग मारे गए या लापता हैं। सरकारी मीडिया ने आज यह टिप्पणी की।

'द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से बाढ़ सबसे खराब आपदा'

सोल: उत्तर कोरिया में आई बाढ़ द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से ‘सबसे खराब आपदा’ है। इस बाढ़ में सैकड़ों लोग मारे गए या लापता हैं। सरकारी मीडिया ने आज यह टिप्पणी की।

आधिकारिक केसीएनए समाचार एजेंसी ने मारे गए लोगों की सही संख्या नहीं बताई, लेकिन संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मूसलाधार बारिश के चलते देश के सुदूर उत्तर में आई इस आपदा में 138 लोग मारे गए हैं और 400 लोग लापता हैं।

तुमेन नदी के साथ आई इस बाढ़ का पानी गांवों में घुस गया जिससे कई मकान बह गए और हजारों लोग आपात स्थिति में आ गए। यह नदी आंशिक रूप से चीन और रूस की सीमा से लगी है।

Trending news