अब हाथ से चलने वाले डिवाइस से पता लगेगा कितना पका है फल
Advertisement

अब हाथ से चलने वाले डिवाइस से पता लगेगा कितना पका है फल

एमआईटी के अनुसंधानकर्ताओं ने हाथ से चलने वाले एक नये उपकरण का विकास किया है, जिसके जरिये इस चीज का पता लगाया जा सकता है कि फल पका है या नहीं।

अब हाथ से चलने वाले डिवाइस से पता लगेगा कितना पका है फल

वॉशिंगटन: एमआईटी के अनुसंधानकर्ताओं ने हाथ से चलने वाले एक नये उपकरण का विकास किया है, जिसके जरिये इस चीज का पता लगाया जा सकता है कि फल पका है या नहीं।

पराबैगनी प्रकाश में फल के छिलके में क्लोरोफिल के रंग को देखकर उपकरण इस बात का पता लगा सकता है कि फल कितना पका है।

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के उपकरण थोक सेब विक्रेताओं के लिए खास तौर पर मददगार साबित हो सकते हैं, जिन्हें कई बार स्टॉक भेजते समय अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ता है।

इससे किसानों को भी फसल काटते समय यह समझने में आसानी होगी कि उनकी फसल पक गयी है या नहीं।

Trending news