डेंटिस्ट की फीस सुन उड़े महिला के होश, खुद ही उखाड़ डाले अपने 11 दांत
Advertisement

डेंटिस्ट की फीस सुन उड़े महिला के होश, खुद ही उखाड़ डाले अपने 11 दांत

Woman Removed Her Teeth: महिला ने कहा कि उसने कई बार डेंटिस्ट के पास जाने के बारे में सोचा लेकिन वो अपनी खराब आर्थिक स्थिति की वजह से ऐसा नहीं कर पाई.

डेनियल | फोटो साभार- SWNS

लंदन: जब भी किसी को दांतों में दर्द होता है तो वो डेंटिस्ट (Dentist) के पास जाता है. लेकिन यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के लंदन (London) में ऐसा हुआ जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां एक महिला ने दर्द होने पर खुद ही अपने दांत उखाड़ (Woman Removed Her Teeth) डाले.

  1. दांतों के दर्द से परेशान थी महिला
  2. महिला ने उखाड़ डाले अपने 11 दांत
  3. महिला के पास नहीं थे डेंटिस्ट की फीस के पैसे

इस वजह से महिला ने खुद उखाड़े अपने दांत

द मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, अपने दांत उखाड़ने वाली इस महिला का नाम डेनियल वाट्स है. उसकी उम्र 42 साल है. डेनियल का कहना है कि उसके पास डेंटिस्ट को देने के लिए पैसे नहीं थे. वो डेटिंस्ट की महंगी फीस नहीं चुका सकती थी इसीलिए उसने अपने दांत खुद ही उखाड़ लिए.

ये भी पढ़ें- नशे के दलदल में फंसता भारत का भविष्य, 18 साल से कम के युवा हो रहे ड्रग के आदी

बीते 3 साल से परेशान थी महिला

महिला ने कहा कि वो पिछले 3 साल से दांतों के दर्द से परेशान थी. उसने कई बार डेंटिस्ट के पास जाने के बारे में सोचा लेकिन महंगी फीस की वजह से वो क्लीनिक नहीं गई.

हंसना भूल गई है महिला

डेनियल ने बताया कि दांत उखड़ जाने के बाद से अब वो कम ही हंसती है क्योंकि दांत नहीं होने की वजह से उसे खुद की हंसी बहुत बुरी लगती है. दांतों के जाने के बाद से उसका आत्मविश्वास भी कम हुआ है. दांतों में दर्द की वजह से आज भी उसको पेनकिलर्स खानी पड़ रही हैं.

ये भी पढ़ें- लखीमपुर मामले पर अखिलेश यादव के तीखे बोल, 'टायरों से रौंदा जा रहा है देश का कानून'

महिला ने बताया कि वो एक दिन दांतों के दर्द से बहुत परेशान थी और फिर उसने खुद ही अपने दांतों को उखाड़ने का फैसला किया. दांत उखाड़ने में बहुत दर्द हुआ लेकिन उसके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था. उसने अपने 11 दांत उखाड़ डाले.

LIVE TV

Trending news