Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 18 नवंबर 2022, जानिए शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Aaj Ka Panchang: आज शुक्रवार है. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है. अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो उसे शुक्रवार के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 18, 2022, 07:11 AM IST
  • जानिए आज का पंचांग
  • जानें आज का राहु काल
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग 18 नवंबर 2022, जानिए शुभ मुहूर्त व राहुकाल

नई दिल्लीः Aaj Ka Panchang ग्रहों का प्रभाव जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. यह इस बात पर भी विशेष तौर पर निर्भर करता है कि आपकी कुंडली ग्रहों की दशा क्या है. उसके अनुसार भी आपके जीवन पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है. अगर कुंडली में ग्रहों की दशा ठीक है तो आपके दैनिक जीवन पर उसका प्रभाव दिखता है. लेकिन ग्रहों की दशा खराब चल रही है तो जीवन कई परशानियों से तब तक घिरा रहता है जब तक कि आप उसका निदान नहीं कर देते.

इसी तरह मनुष्य को शुभ काम शुरू करने से पहले एक बार विचार करना चाहिए. मनुष्य के जीवन में हर दिन कुछ बदलाव आता है और इन बदलावों के पीछे ग्रह-नक्षत्रों का भी योगदान होता है. इस लिहाज से आपको जीवन में शुभ मुहूर्त और राहुकाल जैसी समयावधि का ध्यान रखना चाहिए.

आज का पंचांग
मार्गशीर्ष - कृष्ण पक्ष- नवमी तिथि 09.33 बजे तक, इसके उपरांत दशमी तिथि - शुक्रवार
नक्षत्र - पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र
महत्वपूर्ण योग- वैधृति योग
चंद्रमा का सिंह के उपरांत कन्या राशि पर संचरण
आज का शुभ मुहूर्त - 11.50 बजे से 12.33 बजे तक
आज का राहु काल- 10.50 बजे से 12.11 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - 6:47 AM
सूर्यास्त - 06:00 PM

चन्द्रोदय-चन्द्रास्त का समय
चन्द्रोदय -  02:17 AM
चन्द्रास्त -  02:19 PM

गुप्त मनोकामना की पूर्ति के लिए
आज बलथर मिट्टी से एक पिंड बनाकर उस पर सिंदूर का तिलक कर उस पर दूध और एक सफेद मिठाई अर्पित करें. उसके बाद एक उस पिंड के सामने एक घी का दीपक प्रज्वलित कर अपनी मनोकामना का स्मरण करें. दीपक बुझ जाने के बाद पिंड को नदी में प्रवाहित कर दें.

आज की भविष्यवाणी
गुड़ और गेहूं के दामों में वृद्धि की संभावना. सत्ता आरुड लोगों के वर्चाव के बढ़ने के योग है.

यह भी पढ़िए- Fitkari Ke Totke: नहीं पता होगा आपको फिटकरी का ये उपाय, रातों-रात बदल देगा किस्मत

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़