Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा आज, इन चीजों का दान करने का है महत्व

Buddha Purnima 2024: वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है. आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने, घी का दीपक जलाने और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने का काफी महत्व है. बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान और दान भी किया जाता है. आज पानी से भरा घड़ा, चप्पल, छतरी, अनाज या फल आदि का दान किया जाता है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : May 23, 2024, 07:31 AM IST
  • जानें आज का पंचांग
  • जानिए आज का मुहूर्त
Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा आज, इन चीजों का दान करने का है महत्व

नई दिल्लीः Buddha Purnima 2024: वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है. आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने, घी का दीपक जलाने और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने का काफी महत्व है. बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान और दान भी किया जाता है. आज पानी से भरा घड़ा, चप्पल, छतरी, अनाज या फल आदि का दान किया जाता है.

जानिए आज का पंचांग

तारीखः 23 मई
वारः गुरुवार
तिथिः पूर्णिमा (शाम 7.23 बजे तक इसके बाद प्रतिपदा तिथि)

मासः वैशाख
पक्षः शुक्ल
नक्षत्रः विशाखा (सुबह 9.15 बजे तक इसके बाद अनुराधा नक्षत्र)

करणः विष्टि (सुबह 7.06 बजे तक इसके बाद बालव करण)
योगः परिधि योग (रात 12.12 बजे तक इसके बाद शिव योग)
चंद्रमा का दिन-रात वृश्चिक राशि में संचरण

सूर्योदयः सुबह 5.26 बजे
सूर्यास्तः शाम 7.09 बजे तक
दिशाशूलः दक्षिण

विक्रमी संवतः 2080
शक संवतः 1945 शोभकृत

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबलः भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबलः वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.04 बजे से 4.45 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2.35 बजे से 3.30 बजे तक रहेगा. इसके अलावा गोधूलि बेला शाम 7.08 बजे से 7.29 बजे तक रहेगी. वहीं अमृत काल सुबह 5.26 बजे से 7.09 बजे तक रहेगा. निशीथ काल आधी रात 11.57 से 12.38 बजे तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त

आज राहुकाल दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक रहेगा. यमगंड सुबह 6 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक रहेगा. इसी तरह दुर्मुहूर्त काल सुबह 10.01 बजे से 10.56 बजे तक रहेगा. इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से 4.25 बजे तक रहेगा. भद्रा काल सुबह 5.26 बजे से 7.09 तक रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़