ऋषि कपूर के प्यार में नीतू कपूर ने मां से खाई थी मार, एक्ट्रेस अपनी शादी में हो गई थी बेहोश

नीतू कपूर हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं.  ऑन स्क्रीन नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर दिलचस्प किस्से के बारे में. 

Written by - Shilpa | Last Updated : Jul 8, 2023, 08:27 AM IST
  • नीतू कपूर की मां थी रिश्ते के खिलाफ
  • ऋषि-नीतू शादी में हो गए थे बेहोश
ऋषि कपूर के प्यार में नीतू कपूर ने मां से खाई थी मार, एक्ट्रेस अपनी शादी में हो गई थी बेहोश

नई दिल्ली: नीतू कपूर फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने अपने समय में कई हिट फिल्मों में काम किया है. नीतू कपूर ने हिंदी सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. नीतू कपूर ऑन स्क्रीन कई स्टार्स के साथ नजर आ चुकी हैं लेकिन उनकी जोड़ी ऋषि कपूर के साथ पसंद की जाती थी. 

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव लाइफ में भी कई उतार चढ़ाव आए.  ऋषि कपूर का हाथ थामने के लिए नीतू कपूर ने अपनी मां से मार भी खाई थी. नीतू कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में. 

जब नीतू कपूर ने खाई थी मार 
नीतू कपूर ने एक इटंरव्यू में इस किस्से के बारे में बताया था कि ऋषि कपूर के लिए उन्होंने मां से खूब मार खाई थी. एक्ट्रेस ने शुरुआती समय में ऋषि कपूर संग अपने अफेयर को मां से छुपाया था. क्योंकि उस समय उनकी मां फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को पसंद नहीं करती थी खासकर पुरुषों को, ऐसे जब उनकी मां को पता चला तो उन्होंने उनकी पिटाई कर दी थी. 

उस समय नीतू कपूर महज 17 साल की थी. नीतू कपूर ने  बताया कि काफी साल बाद उनकी मां ने ऋषि और उनके रिश्ते को स्वीकार किया था इसी साथ उन्होंने कई पाबंदियां भी लगा दी थी. उन्हें ऋषि कपूर के साथ डेट पर जाने की इजाजत नहीं थी. 

अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे नीतू और ऋषि 
 गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखवाते-लिखवाते ऋषि कपूर नीतू कपूर के इश्क में पड़ गए थे. ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी तक का सफर इतना आसान नहीं था. नीतू की मां इस रिश्ते के खिलाफ थी. धीरे-धीरे वह उनकी शादी के लिए राजी हो गई. इसके बाद साल 1979 में नीत और ऋषि कपूर ने शादी की. 

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर अपनी शादी में बेहोश हो गए थे.  शादी में नीतू कपूर का लंहगा काफी भारी था, जिसे संभालने की वजह से वह बेहोश हो गई. वहीं शादी में ज्यादा भीड़ की वजह से ऋषि कपूर भी घबरा गए और बेहोश हो गए.

इसे भी पढ़ें:  'शाहरुख खान को नहीं आती एक्टिंग', पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किंग खान पर दिया 'बेतुका' बयान 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़