तैमूर के लिए करीना ने IPL में मांगी जगह, प्रियंका चोपड़ा से दिया ऐसा जवाब!

करीना कपूर खान के बेटे तैमूर को कौन नहीं जानता है. पापा सैफ और मम्मी करीना से ज्यादा तैमूर हेडलाइन्स बनाते हैं. और हाल में करीना ने तैमूर की क्रिकेट खेलते फोटो सोशल मीडिया पर क्या डाली, चारों तरफ तैमूर के चर्चे होने लगे और लोग तैमूर की तुलना क्रिकेटर दादा मंसूर अली पटौदी से कर रहे हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 14, 2020, 06:06 PM IST
    • एबी डिविलियर्स को फॉलो कर रहे हैं तैमूर?
    • तैमूर की फोटो पर देसी गर्ल का कॉमेंट
तैमूर के लिए करीना ने IPL में मांगी जगह, प्रियंका चोपड़ा से दिया ऐसा जवाब!

मुंबई: करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर काफी फेमस है. हालही में करीना ने तैमूर की एक क्रिकेट खेलते फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसके बाद से लोग उनकी तुलना तैमूर के दादा व क्रिकेटर मंसूर अली पटौदी से कर रहे हैं.

दरअसल करीना कपूर खान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर तैमूर की फोटो शेयर की, जिसमें तैमूर क्रिकेट ग्राउंड में विकेट के सामने बैट थामे नज़र आए. तैमूर को देखकर लग रहा है कि वो अभी से बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहे हों. इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन भी मज़ेदार डाला. करीना ने तैमूर की तरफ से लिखा, 'क्या IPL में जगह है? मैं भी खेल सकता हूं'. बस फिर क्या करीना के कैप्शन और फोटो दोनों पर देसी गर्ल प्रियंका का ऐसा कॉमेंट आया कि उसकी चर्चा होने लगी.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Any place in the IPL? I can play too

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

तैमूर की फोटो पर देसी गर्ल का कॉमेंट
वैसे तो तैमूर अली खान की क्यूटनेस पर पहले से ही फैंस लट्टू हैं, लेकिन अब तैमूर को क्रिकेट खेलता देख छोटे नवाब की और भी ज्यादा फैन फॉलोइंग बढ़ती दिख रही है. इस फैन फॉलोइंग में इंटरनेशनल आइकन प्रियंका चोपड़ा का नाम टॉप पर है. तैमूर को क्रिकेट खेलता देख प्रियंका भी करीना कपूर खान के इंस्टा अकाउंट पर कॉमेंट किए बिना खुद को रोक नहीं पाई. प्रियंका ने करीना की फोटो पर कॉमेंट किया, 'यह तो तैमूर के GENES में ही है'. यहां प्रियंका का मतलब तैमूर के दादा मंसूर अली पटौदी से है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में लंबी पारी खेली थी.
तैमूर की फोटो पर प्रियंका का कॉमेंट जबरदस्त वायरल हो रहा है. 

नोरा ने एक बार फिर मटकाई कमरिया, गुरु रंधावा बोले 'नाच मेरी रानी'!, लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर.

एबी डिविलियर्स को फॉलो कर रहे हैं तैमूर?
सिर्फ प्रियंका ही नहीं, बाकी सिलेब्रिटीज़ ने भी तैमूर की फोटो पर जमकर प्यार बरसाया. मौसी करिश्मा ने जहां कॉमेंट बॉक्स पर ढेर सारे दिल वाले इमोजी भेजे, वहीं क्रिकेटर इरफान पठान ने लिखा कि लगता है तैमूर एबी डिविलियर्स को फॉलो कर रहे हैं.

बता दें कि करीना कपूर खान इन दिनों दिल्ली में हैं. आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में बिज़ी चल रही हैं. करीना के साथ ही सैफ अली खान और तैमूर दिल्ली में है. करीना कपूर जल्द ही अपने दूसरे बेबी का भी वेलकम करने वाली हैं.

देश और दुनिया की हर एक खबर अलग नजरिए के साथ और लाइव टीवी होगा आपकी मुट्ठी में. डाउनलोड करिए ज़ी हिंदुस्तान ऐप. जो आपको हर हलचल से खबरदार रखेगा... नीचे के लिंक्स पर क्लिक करके डाउनलोड करें-

Android Link - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.zeenews.hindustan&hl=e...

iOS (Apple) Link - https://apps.apple.com/mm/app/zee-hindustan/id1527717234

 

ट्रेंडिंग न्यूज़