IAS Puja Khedkar: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने हिरासत में लिया, इस मामले में होगी पूछताछ

IAS Puja Khedkar: ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने रायगढ़ से हिरासत में ले लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक पूजा की मां मनोरमा खेडकर पुणे के रायगढ़ में छिपी हुई थी.

Written by - Ansh Raj | Last Updated : Jul 18, 2024, 10:58 AM IST
IAS Puja Khedkar: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने हिरासत में लिया, इस मामले में होगी पूछताछ

नई दिल्ली,IAS Puja Khedkar mother detained: ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने रायगढ़ से हिरासत में ले लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक पूजा की मां मनोरमा खेडकर पुणे के रायगढ़ में छिपी हुई थी. बात दें कि पुलिस ने अभी मनोरमा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. वहीं पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है.
 

पूछताछ के बाद हो सकती है गिरफ्तारी...
अवैध हथियार रखने के आरोप में अब पुणे पुलिस ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां को हिरासत में लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक अवैध हथियार रखने और उसे लहराने के मामले में पुणे पुलिस ने ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे के रायगढ़ से हिरासत में लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस के सूत्रों की जानकारी के अनुसार मनोरमा खेडकर से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया जा सकता है और साथ ही अदालत के सामने पेश भी किया जा सकता है. बता दें कि पुलिस ने मनोरमा खेडकर को नोटिस जारी कर 10 दिनों के अंदर जवाब देने के लिए भी कहा था...

Add Zee News as a Preferred Source

हवा में लहरा रही थीं हथियार
ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां का एक वीडियो बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में पूजा की मां मनोरमा खेडकर किसानों से बात करते हुए हवा में अवैध हथियार लहराते हुए नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो पुणे के मुलशी तालुका का बताया जा रहा है. वहीं अब इस वीडियो को संज्ञान में लेकर पुणे देहात पुलिस ने ट्रेनी आईएएस पूजा की मां मनोरमा खेडकर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. 

बता दें कि ट्रेनी आईएएस की मां मनोरमा खेडकर पर किसानों की जमीन पर कब्ज़ा करने का आरोप है. मिली जानकारी के मुताबिक जब किसानों ने अपनी जमीन पर मनोरमा के कब्जा करने का विरोध किया, तो वो अपने बाउंसर के साथ वहां पहुंची और किसानों को पिस्तौल दिखाते और लहराते हुए धमकाने लगी. अब इस मामले में पुलिस ने मनोरमा को हिरासत में लिया है.

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

About the Author

Ansh Raj

अंश राज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो नवंबर 2022 से ज़ी न्यूज़ के साथ जुड़े हुए हैं. अंश राज ने  Zee UPUK, Zee Bharat में काम किया है और वर्तमान में Zee Rajasthan में उप-संपादक (Sub Editor) के पद पर कार्यरत हैं. उनकी रुचि क्राइम, लोकल और नेशनल समेत हेल्थ और यूटिलिटी में है. अंश राज 2020 से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. अंश राज ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. वे वर्तमान में एलएलबी कर रहे हैं. ...और पढ़ें

ट्रेंडिंग न्यूज़