Padma Awards: मुलायम सिंह यादव समेत 6 को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण, 91 को मिलेगा पद्मश्री

राष्ट्रपति ने 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं के नाम को मंजूरी दी है. 

Edited by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jan 25, 2023, 10:47 PM IST
  • कुल 106 लोगों को किया जाएगा सम्मानित.
  • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित हुए नाम.
Padma Awards: मुलायम सिंह यादव समेत 6 को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण, 91 को मिलेगा पद्मश्री

नई दिल्ली. 2023 के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की पूर्व संध्या को बुधवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. राष्ट्रपति ने 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं के नाम को मंजूरी दी है. बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान शरणार्थी शिविरों में सेवा देने वाले दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. वहीं दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है.

इन्हें मिलेगा पद्म विभूषण
मुलायम सिंह यादव, एस एम कृष्णा, उस्ताद जाकिर हुसैन, बालकृष्ण दोशी, श्रीनिवास वर्धन और दिलीप महालनोबिस को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा.

इन्हें मिलेगा पद्मभूषण
उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, उपन्यासकार एस एल भैरप्पा, सुधा मूर्ति सहित नौ व्यक्ति पद्म भूषण से सम्मानित किये जाएंगे।

पद्मश्री से ये लोग होंगे सम्मानित
इसके अलावा रतन चंद्र कार, हीराबाई लोबी,मुनीश्वर चंदर डावर, नगा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे, केरल के गांधीवादी वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल, नगा संगीतकार मोआ सुबोंग, पश्चिम बंगाल की 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय, जैविक खेती करने वाले 98 वर्षीय किसान तुला राम उप्रेती को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. 

राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), रवीना टंडन, मणिपुर भाजपा अध्यक्ष थौनाओजम चाओबा सिंह समेत 91 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः 2024 में चुनाव लड़ेंगे धर्मेंद्र प्रधान! ओडिशा में BJP की बड़ी प्लानिंग?

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़