"प्रिय राम भक्तों, जय श्रीराम": गर्भगृह के पश्चिम में बैठेंगे पीएम मोदी

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले अयोध्या नगरी 'अभेद्य' हुई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं. वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके राम भक्तों को बधाई दी है..

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 5, 2020, 09:45 AM IST
    • राम भक्तों को सीएम योगी ने दी बधाई
    • भूमि पूजन को लेकर देशभर में उल्लास
    • जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम
"प्रिय राम भक्तों, जय श्रीराम": गर्भगृह के पश्चिम में बैठेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली: भारत के इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा. देश में आज ऐतिहासिक दिन है. भूमिपूजन से पहले 8 आचार्यों ने शुरू अनुष्ठान किया.सुबह साढ़े 11 प्रधानमंत्री मोदी पहुंचेंगे अयोध्या. दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू पूजा होगी.

भूमिपूजन से पहले रामभक्तों को बधाई

भूमि पूजन से पहले कल देशभर में दीपोत्सव का माहौल देखा गया. अयोध्या से लेकर अमृतसर तक दीप जलाए गए. आतिशबाज़ी कर राम मंदिर निर्माण का जश्न मनाया गया. वहीं अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन से पहले सीएम योगी ने भक्तों को बधाई दी. ट्विटर पर लिखा- प्रिय राम भक्तों, आपको बधाई. जय श्रीराम

सीएम योगी ने एक और ट्वीच करते हुए ये भी लिखा कि 
"प्रबिसि नगर कीजे सब काजा।
हृदयँ राखि कोसलपुर राजा।।

श्री अवधपुरी में दशरथ नंदन श्रीरामलला के भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण की बहुप्रतीक्षित अभिलाषा को पूर्ण करने हेतु उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर पधार रहे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को समस्त राम भक्तों की ओर से राम-राम!"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा प्लान

अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से निकल चुके हैं. आइए आपको बताते हैं अयोध्या में पीएम मोदी का आज का पूरा कार्यक्रम क्या है..

सुबह 9:35 बजे      दिल्ली से प्रस्थान किया
10:35 बजे             लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग
10:40 बजे              हेलिकॉप्टर से अयोध्या जाएंगे 
11:30 बजे               अयोध्या के साकेत कॉलेज में लैंडिंग
11:40 बजे               हनुमानगढ़ी में 10 मिनट दर्शन-पूजन
12:00 बजे               राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे 
12:10 बजे               रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन
12:15 बजे                रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण
12:30 बजे                भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ
12:40 बजे                राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना
02:05 बजे               साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिए प्रस्थान
02:20 बजे                 लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर

पहले हनुमानगढ़ी दर्शन और गणेश वंदना

पीएम मोदी राम जन्मभूमि परिसर जाने से पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे. भूमि पूजन से पहले गणेश वंदना करेंगे, गर्भगृह के पश्चिम में बैठेंगे. 9 शिलाओं की पूजा करेंगे.

आज प्रतीक्षा सार्थक हुई- आडवाणी

राम मंदिर आंदोलन में एक मुख्य चेहरा रहे लाल कृष्ण आडवाणी ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा बीजेपी का सपना था मंदिर निर्माण. आज प्रतीक्षा सार्थक हुई.

इसे भी पढ़ें: मिनट दर मिनट निश्चित, जानिए तीन घंटे के प्रवास में पीएम मोदी कब करेंगे भूमि पूजन

भूमिपूजन से पहले अयोध्या अभेद्य हुई. श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र में कमांडो तैनात किये गए हैं. पूरी अयोध्या नगरी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए हैं. साथ ही लोगों को अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: भूमि पूजन कार्यक्रम की पूरी जानकारी, जानिए कौन होगा शामिल, कौन नहीं

इसे भी पढ़ें: भूमि पूजन से ठीक एक दिन पहले क्या बोले भाजपा के पुरोधा लाल कृष्ण आडवाणी, जानिए

ट्रेंडिंग न्यूज़